जालंधर में टूटी सड़क ने फिर ली जान, चौगिट्टी फ्लाईओवर पर वाहन की चपेट में आया एक्टिवा सवार

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर पर सड़क टूटी होने की वजह से एक एक्टिवा चालक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन उसके ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 02:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 02:59 PM (IST)
जालंधर में टूटी सड़क ने फिर ली जान, चौगिट्टी फ्लाईओवर पर वाहन की चपेट में आया एक्टिवा सवार
जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्टिवा सवार की मौत हो गई।

जालंधर, जेएनएन। चौगिट्टी फ्लाईओवर पर टूटी सड़क ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। यहां एक एक्टिवा चालक सड़क खराब होने कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। वह सड़क पर नीचे जा गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान गांव सलेमपुर मुसलमाना निवासी जसवंत सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना में जसवंत का सिर बुरी तरह कुचल गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना रामामंडी के एएसआई जसवीर सिंह व हेड कांस्टेबल जर्मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कई जानें ले चुकी है ये सड़क

इसी सड़क पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही से पहले भी कई जानें जा चुकी हैं लेकिन ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। बता दें कि जालंधर-अमृतसर हाईवे की दोनों तरफ की सड़कें करीब डेढ़ महीने से उड़ाड़ दी गई हैं। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी इसे बनाने में लापरवाही बरत रही है। इसकी वजह से कई हादसे हो चुके हैं और कीमती जानें जा चुकी हैं।

सोमवार को सरब मल्टीप्लेक्स के सामने गई थी युवक की जान

जालंधर में सड़क हादसों में हर दिन किसी ना किसी को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। सोमवार को सरब मल्टीप्लेक्स के बाहर एक रिक्शे पर लदी सरिया से टकरा कर दैनिक जागरण कर्मी बुद्धि प्रकाश सड़क पर गिर गए थे। इससे पहले कि वह संभल पाते तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचल कर भाग गया। बाद में उनकी मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी