Jalandar Weather Update : जालंधर में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर को होगी तेज बारिश

वीकेंड को कुछ समय के लिए हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के अधिकतर इलाकों को जलमग्न कर दिया था। जबकि रविवार को दिनभर मौसम में कई रंग बदले। सुबह बादल दोपहर को धूप तथा दिन ढलने के बाद बूंदाबांदी के साथ मानसून की फुहार भरकर आई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:14 AM (IST)
Jalandar Weather Update : जालंधर में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर को होगी तेज बारिश
जालंधर में आज दोपहर के बाद होगी बारिश।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत मानसून की फुहार के साथ होगी। इस दौरान दोपहर के समय आसमान में घने बादल छाए रहेंगे तथा तेज आंधी के बाद बारिश की संभावना प्रबल है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को लेकर दिए गए हैं। इसके साथ ही तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। बीते सप्ताह अधिकतर दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिसके चलते मानसून की फुहार ने लोगों को गर्मी के प्रकोप से तो राहत दी, लेकिन उमस ने परेशानी में जरूर इजाफा किया। वीकेंड को कुछ समय के लिए हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के अधिकतर इलाकों को जलमग्न कर दिया था। जबकि रविवार को दिनभर मौसम में कई रंग बदले। सुबह बादल दोपहर को धूप तथा दिन ढलने के बाद बूंदाबांदी के साथ मानसून की फुहार भरकर आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सप्ताह के पहले दिन दोपहर बारिश होगी। बाद दोपहर शुरू होकर बारिश का दौर शाम तक जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी