किसानों पर जबरी कानून थोपे जा रहे : अरोड़ा

8 मई को लाकडाउन का विरोध करने व दिल्ली धरने को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को कुल हिद किसान सभा की मीटिग गांव महिसमपुर में हुई। इसमें किसान मजदूर नौजवानों व दुकानदारों ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:32 PM (IST)
किसानों पर जबरी कानून थोपे जा रहे : अरोड़ा
किसानों पर जबरी कानून थोपे जा रहे : अरोड़ा

संवाद सहयोगी, मेहतपुर : 8 मई को लाकडाउन का विरोध करने व दिल्ली धरने को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को कुल हिद किसान सभा की मीटिग गांव महिसमपुर में हुई। इसमें किसान, मजदूर, नौजवानों व दुकानदारों ने शिरकत की।

सभा के प्रदेश नेता संदीप अरोड़ा ने कहा कि समय की सरकारें किसानों को उनके बनते हक दिलवाने की बजाय उनका शोषण करने पर तुली हुई हैं। किसानों पर जबरन कृषि कानून थोपे जा रहे हैं। इसी तरह मजदूरों को गांवों में 100 दिन काम देने, राशन बांट प्रणाली के तहत सस्ता राशन देने, बिजली बिल माफ करने व 5-5 मरले के प्लाट देने में सरकार असफल रही। लाकडाउन करके दुकानदारों पर जबरन दुकानें बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे लोगों का कामकाज ठप हो रहा है। कहा कि कैप्टन को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता की वोटों से ही मुख्यमंत्री बने हैं। यदि दुकानदार, किसान व मजदूरों पर कोई भी कार्रवाई हुई तो गांवों में घुसना बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर सतनाम सिंह बिल्ले, सिकंदर सिंह, रिक्की कालड़ा, रिकू बिदर, बग्गा राम व कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी