एनआरएमयू का मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

एनआरएमयू जालंधर ने सीडीओ जालंधर की मजदूर विरोधी नीति के विरोध मे सीडीओ आफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:47 PM (IST)
एनआरएमयू का मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
एनआरएमयू का मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जालंधर :एनआरएमयू जालंधर ने सीडीओ जालंधर की मजदूर विरोधी नीति के विरोध मे सीडीओ आफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सब ने मास्क पहने रखे थे और शारीरिक दूरी बनाकर रखी। सीडीओ के बुलाने के बाद पहले से दिए गए एजेंडे पर बात की गई। उन्होंने कुछ मांगों को तुरंत हल करवाया किया और कहाकि जो मंडल अधिकारियों के स्तर पर हल होने वाली समस्याएं है, उन्हें उच्च अधिकारियों से बात करवाकर शीघ्र हल करवा दिया जाएगा। इसके बाद रोष प्रदर्शन खत्म किया गया। प्रदर्शन में कामरेड तरसेम लाल, मनोज कुमार, गुरमीत सिंह, वीरेंदर नरवरिया, जसवंत राय, चरणजीत, वोहित उप्पल, शिवचरणजीत, अमित कुमार, केवल कुमार, भरत सिंह नेगी, अनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी