गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर सजाए विशेष दीवान

बैसाखी का त्योहार कैंट के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। छावनी और आसपास के इलाकों से संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर सुख-शांति की अरदास की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:53 PM (IST)
गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर सजाए विशेष दीवान
गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर सजाए विशेष दीवान

संवाद सूत्र,जालंधर कैंट : बैसाखी का त्योहार कैंट के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। छावनी और आसपास के इलाकों से संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर सुख-शांति की अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरु साहिब की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। प्रबंधक कमेटी के सेवादारों ने गुरु का लंगर अटूट वितरित किया। यहां प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा, महासचिव कमलजीत सिंह, कैशियर हरविदर सिंह सोढी, लंगर प्रभारी अवतार सिंह महाजन, गुलशन सिंह घई, तजिदर सिंह नीला, राजिदर सिंह सभ्रवाल, अंतरप्रीत सिंह कंडा, सुरिदर सिंह सूरी, हरजीत पाल सिंह सोढी, गुरचरण सिंह कोहली, हरविदर पाल सिंह सूरी, बलविदर पाल सिंह सूरी, अरविदर सिंह कालरा, अमरजीत सिंह, जगनजोत सिंह, प्रभजोत सिंह बावा, जसबीर सिंह प्रिस, हरविदर सिंह मंगी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी