महिला से 10 ग्राम हेरोइन, व्यक्ति से 10 किलो चूरापोस्त बरामद

थाना भोगपुर पुलिस ने एक महिला सै 10 ग्राम हेरोइन व एक व्यक्ति से 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:38 PM (IST)
महिला से 10 ग्राम हेरोइन, व्यक्ति से 10 किलो चूरापोस्त बरामद
महिला से 10 ग्राम हेरोइन, व्यक्ति से 10 किलो चूरापोस्त बरामद

संवाद सूत्र, भोगपुर : थाना भोगपुर पुलिस ने एक महिला सै 10 ग्राम हेरोइन व एक व्यक्ति से 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी आदमपुर हरिदर सिंह मान ने बताया कि थानेदार सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ अड्डा पचरंगा से किगरा चौ वाला में मौजूद थे। इस दौरान सामने से एक महिला को आते देखा, जिसके हाथ में प्लास्टिक का लिफाफा था। तलाशी के दौरान हरप्रीत कौर निवासी किगरा चौ वाला से 10 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह पचरंगा चौकी इंचार्ज सुखजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ अड्डा पचरंगा पर नाकाबंदी कर सामने से आते ट्रक को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की। तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे से बोरा बरामद हुआ जिसमें 10 किलो चूरापोस्त था। पुलिस ने अब्दुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी