बसपा ने छह घंटे पुलिस के खिलाफ दिया धरना

हलका जालंधर वेस्ट में सरेआम नशा बिकने और पुलिस थानों में कांग्रेसी विधायक के इशारों पर धक्केशाही होने काआरोप लगाकर सोमवार बाद दोपहर तीन बजे बसपा वर्करों ने पंजाब महासचिव बलविंदर कुमार के नेतृत्व में बूटा मंडी में जालंधर से नकोदर की तरफ जाते मार्ग पर करीब 6 घंटे तक धरना लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:56 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:56 PM (IST)
बसपा ने छह घंटे पुलिस के खिलाफ दिया धरना
बसपा ने छह घंटे पुलिस के खिलाफ दिया धरना

जागरण संवाददाता, जालंधर : हलका जालंधर वेस्ट में सरेआम नशा बिकने और पुलिस थानों में कांग्रेसी विधायक के इशारों पर धक्केशाही होने काआरोप लगाकर सोमवार बाद दोपहर तीन बजे बसपा वर्करों ने पंजाब महासचिव बलविंदर कुमार के नेतृत्व में बूटा मंडी में जालंधर से नकोदर की तरफ जाते मार्ग पर करीब 6 घंटे तक धरना लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की वजह से एक ही सड़क से दोनों तरफ का ट्रैफिक चलाया जाता रहा।

जब कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी धरना खत्म न हुआ और बसपा वर्करों ने धरने को लगातार जारी रखने की चेतावनी दी तो एडीसीपी अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बलविदर कुमार सहित बसपा के जिला अध्यक्ष विजय यादव और अन्य नेताओं को शांत करने की कोशिश की। एडीसीपी अश्विनी कुमार ने आश्वासन दिया कि जितने भी मसले हैं, उन्हें पुलिस को विस्तार से बताया जाए। इन मसलों को अति शीघ्र हल किया जाएगा और तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने तर्क दिया कि नशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बसपा के राज्य महासचिव बलविदर कुमार ने कहा कि पुलिस से मिले आश्वासन के बाद 8:45 बजे के लगभग धरने को समाप्त कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी