जयपुर पुलिस की छापेमारी, जालंधर के रहने वाले समाचार पत्र मालिक पर धोखाधड़ी का केस

Fraud Case Jalandhar माडल टाउन के रहने वाले अरविंद और सीमा चोपड़ा पर एक समाचार पत्र और एक गोल्ड रेंज के नाम पर राजस्थान में बैंक खाते खोल लेन-देन किया था। इसमें सारे दस्तावेज नकली पाए गए थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:50 PM (IST)
जयपुर पुलिस की छापेमारी, जालंधर के रहने वाले समाचार पत्र मालिक पर धोखाधड़ी का केस
माडल टाउन के रहने वाले अरविंद और सीमा चोपड़ा पर बैंक ट्रांजेक्शन में फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर के मॉडल में रहने वाले एक समाचार पत्र के मालिक अरविंद चोपड़ा और उनकी पत्नी सीमा चोपड़ा पर जयपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जयपुर की ज्योति नगर थाना की पुलिस ने जालंधर में उनके निवास स्थान पर छापेमारी की। थाना की पुलिस को वहां पर दोनों ही नहीं मिले जिसके बाद पुलिस ने वहां सर्च अभियान चलाया।

जयपुर के ज्योति नगर थाना के इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि प्रवीन चोपड़ा और सीमा चोपड़ा पर झूठे दस्तावेज लगाकर बैंक से करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज है। उन्होंने दो अलग-अलग खाते- एक समाचार पत्र और एक गोल्ड रेंज के नाम पर खोलकर उन में करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया है। इसमें सारे दस्तावेज नकली पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

दो घंटे तक पुलिस करती रही सर्च, जालंधर पुलिस को किया सूचित

जयपुर पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित अरविंद चोपड़ा और सीमा चोपड़ा के निवास पर करीब दो घंटे तक सर्च की। पुलिस ने घर में मौजूद उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर भी लिए लेकिन उनके फोन बंद थे। इस दौरान उन्होंने जालंधर के थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को को भी सूचित कर दिया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी