जैन सेवा समिति ने वितरित किया राशन

जैन सेवा समिति ने राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। महासाध्वी प्रमोद महाराज के दीक्षा दिवस को लेकर आयोजित राशन वितरण समारोह की शुरुआत महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:30 PM (IST)
जैन सेवा समिति ने वितरित किया राशन
जैन सेवा समिति ने वितरित किया राशन

जागरण संवाददाता, जालंधर : जैन सेवा समिति ने राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। महासाध्वी प्रमोद महाराज के दीक्षा दिवस को लेकर आयोजित राशन वितरण समारोह की शुरुआत महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई। इस दौरान 11 परिवारों को राशन भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान व युवा श्रेष्ठी मुस्कान जैन ने कहा कि जरूरतमंदों को राशन देने की परंपरा कई महीनो से चलाई जा रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष संदीप जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, जलपान प्रमुख राकेश जैन, करन जैन व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी