श्री महावीर जैन युवक मंडल आगे आया, एक हजार लोगों को बांटा सामान

श्री महावीर जैन युवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकारी निर्देशों की पालना करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:38 PM (IST)
श्री महावीर जैन युवक मंडल आगे आया, एक हजार लोगों को बांटा सामान
श्री महावीर जैन युवक मंडल आगे आया, एक हजार लोगों को बांटा सामान

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री महावीर जैन युवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकारी निर्देशों की पालना करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाकर, शारीरिक दूरी बनाए रखकर व वैक्सीन लगवाकर कोरोना महामारी से काफी हद तक खुद को बचाया जा सकता है। संस्था की तरफ से पूज्य परम श्रद्धेय सरलमना व मौन साधिका श्री सुलक्षणा महाराज के 63वें दीक्षा दिवस को लेकर नौहरियां बाजार में आयोजित सेवा कार्य के दौरान सुदीप जैन ने कहा कि संयुक्त प्रयास से ही संकट की इस घड़ी में समाज की रक्षा की जा सकती है। मंडल के प्रधान व खेल रत्न क्रांति जैन की अध्यक्षता में आयोजित सेवा कार्य का संचालन युवा श्रेष्ठी व उपाध्यक्ष मुस्कान जैन ने किया। एक हजार सैनिटाइजर व मास्क लोगों को वितरित किए गए। क्रांति जैन ने मंडल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। महामंत्री गौरव जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, धार्मिक प्रमुख चितन जैन, परियोजना प्रमुख रिषभ जैन व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी