गांधी नगर में मां भगवती का जागरण, भजन गायकों ने किया गुणगान

भगत नवयुवक सेवक सभा गांधी नगर द्वारा 29वां वार्षिक भगवती जागरण करवाया गया। पूर्व विधायक केडी भंडारी बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:20 PM (IST)
गांधी नगर में मां भगवती का जागरण, भजन गायकों ने किया गुणगान
गांधी नगर में मां भगवती का जागरण, भजन गायकों ने किया गुणगान

जागरण संवाददाता, जालंधर : भगत नवयुवक सेवक सभा गांधी नगर द्वारा 29वां वार्षिक भगवती जागरण करवाया गया। पूर्व विधायक केडी भंडारी बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। जागरण का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत मां की पवित्र ज्योति के समक्ष आरती व पूजा हुई।

इस दौरान केडी भंडारी ने कहा कि बेटियों को सम्मान व महिलाओं को उनके बनते अधिकार देकर ही मां भगवती की अराधना की जा सकती है। तमाम प्रयासों के बावजूद महिलाएं अपने अधिकार पाने को दो-चार हो रही है। इसके लिए न केवल सरकार व प्रशासन बल्कि सामाजिक स्तर पर मानसिकता में परिवर्तन लाकर पहल करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने बच्चों व युवाओं को नशे का त्यागकर धर्म के साथ जुड़ने की अपील की। सभा के प्रधान प्यारे लाल भगत, चेयरमैन मदन लाल व महासचिव सुरिंदर कुमार ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया। संस्था की तरफ से भंडारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गायकों ने भजनों के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैशियर राजेश भगत, अमित भगत, सुमित भगत, प्रेम सागर, पप्पू, धर्मपाल भगत, चंद्रभूषण, सुरेश सोनी, रविपाल, राजा प्रधान, अशोक कुमार, अजय कुमार, राज कुमार राजपाल, मास्टर जगदीश चंद्र व, मास्टर जनक राज सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी