लोहियां नगर पंचायत के प्रधान बने जगजीत सिंह नोनी

नगर पंचायत लोहियां का प्रधान जगजीत सिंह नोनी को चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:24 PM (IST)
लोहियां नगर पंचायत के प्रधान बने जगजीत सिंह नोनी
लोहियां नगर पंचायत के प्रधान बने जगजीत सिंह नोनी

संवाद सूत्र, लोहियां

नगर पंचायत लोहियां के प्रधान व उपाध्यक्ष का चयन सोमवार को हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से कांग्रेस नेता जगजीत सिंह नोनी को प्रधान व सीमा टावर को उपप्रधान चुना गया। इस दौरान कांग्रेस में गुटबंदी खुल कर सामने आई।

एसडीएम शाहकोट डा. संजीव कुमार शर्मा की देखरेख व विधायक लाडी शेरोवालिया की अगुआई में संपन्न हुए चुनाव में तीन आजाद नगर पंचायत सदस्यों में शामिल सुखविदर सिंह नागी, मंजीत सिंह व प्रवीण कुमारी ने बिना शर्त समर्थन दिया। इस दौरान विरोध करने वालों को खुश करने के लिए बलदेव सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया, जिनका उक्त तीनों आजाद उम्मीदवारों ने विरोध किया। इस पर एसडीएम शाहकोट डा. संजीव शर्मा ने कहा कि हाउस में उपस्थित सदस्यों ने मांग है कि कि उन्हें एक और उपाध्यक्ष की नियुक्ति करनी है, लेकिन यह नियुक्ति तो सरकार की मंजूरी पर ही होगी। इस मौके पर जगजीत सिंह नोनी, सीमा टावर, बलदेव सिंह, सुखविदर सिंह नागी, प्रवीण कुमारी, मंजीत सिंह, रानी, स्वर्णकार, परमिदर कौर, गुरजीत सिंह कंग, रेखा रानी, गुरबीर सिंह एवं प्रदीप कुमार खेड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी