जालंधर में जिमखाना क्लब चुनाव की सगर्मियां तेज, जगजीत कंबोज ने इंटरनेट मीडिया पर शुरू किया प्रचार

जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। पांच दिसंबर ने नामांकन शुरु हो जाएंगे। एचीवर्स ग्रुप व प्रोग्रेसिव ग्रुप के साथ-साथ तीसरे ग्रुप की भी सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है। कार्यकारिणी सदस्य नितिन बहल ने भी चुनाव प्रचार करने के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST)
जालंधर में जिमखाना क्लब चुनाव की सगर्मियां तेज, जगजीत कंबोज ने इंटरनेट मीडिया पर शुरू किया प्रचार
जालंधर में जिमखाना क्लब चुनाव की सगर्मियां तेज हो गई हैं।

जालंधर [कमल किशोर]। जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। पांच दिसंबर ने नामांकन शुरु हो जाएंगे। एचीवर्स ग्रुप व प्रोग्रेसिव ग्रुप के साथ-साथ तीसरे ग्रुप की भी सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है। जिमखाना क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों की बात करें तो इंटरनेट मीडिया पर प्रचार करना शुरु कर दिया है। कार्यकारिणी सदस्य जगजीत कंबोज ने अपने हक में प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार करना शुरु कर दिया है। पिछले वर्ष क्लब के चुनाव में जगजीत कंबोज ने कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जीत दर्ज की थी। वहीं कार्यकारिणी सदस्य नितिन बहल ने भी अपने हक में चुनाव प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दोनों चेहरे कार्यकारिणी पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। जगजीत कंबोज इस बार भी एचीवर्स ग्रुप से कार्यकारिणी पद के चुनाव पर लड़ेंगे।

सचिव पद के चेहरे पर फंसा पेंच

एचीवर्स ग्रुप से सचिव पद पर चुनाव लड़ने पर तरुण सिक्का व धीरज सेठ का नाम सामने आ रहा है। इन दोनों में से एक चेहरे पर मुहर खेल इंडस्ट्री के दिग्गज द्वारा लगाई जाएगी। खेल दिग्गज इन दोनों में से किस चेहरे को सामने लाया जाता है यह आने वाला समय बताएगा। अगर खेल दिग्गज व एचीवर्स ग्रुप तरुण सिक्का को सचिव पद पर चुनाव लड़वाती है तो धीरज सेठ ग्रुप से अलग होने व अलग ग्रुप तैयार करने की कवायद शुरु करने की चर्चा हो रही है। सचिव पद के चेहरे पर इस ग्रुप में पेंच फंसा हुआ है। पिछले चुनावों में एचीवर्स ग्रुप व खेल दिग्गज ने धीरज सेठ को कमिटमेंट की थी कि इस बार सचिव पद पर चुनाव लड़वाया जाएगा। फिलहाल अभी उम्मीदवार अंदर खाते पुराने सदस्यों से मिल रहे है। प्रोग्रेसिव ग्रुप कवायद तेज होती है तीसरा ग्रुप के रूप में सामने आ सकता है। जिसमें गुलशन शर्मा सचिव पद का चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है।

सुमित शर्मा को मिल चुका है खेल दिग्गज का आश्वासन

एचीवर्स ग्रुप से कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा को इस बार चुनाव में वाइस प्रेसीडेंट पद पर लड़ने का आश्वासन खेल दिग्गज से मिल चुका है। चर्चाओं का बाजार में बात यह सामने आ रही है कि सुमित शर्मा को वाइस प्रेसीडेंट पद पर चुनाव नहीं लड़वाया जाता तो वह आजाद के तौर पर सचिव का चुनाव लड़ेंगे। किसी ग्रुप में शामिल नहीं होंगे। सुमित शर्मा को खेल इंडस्ट्री के साथ-साथ कई कार्यकारिणी सदस्य समर्थन देने की बात सामने आ रही है।

एक अन्य ग्रुप बनने की कवायद शुरु

क्लब के चुनाव में एक ओर अन्य ग्रुप तैयार होने की कवायद शुरु हो चुकी है। इस ग्रुप में कुकी बहल सचिव, कुकी शर्मा वाइस प्रेसीडेंट, मेजर कोछड़ कोषाध्यक्ष व अनु माटा संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। फिलहाल ग्रुप तैयारी में है।

राजू विर्क सचिव पद पर लड़ने की चर्चा

एचीवर्स ग्रुप से दो बार वाइस प्रेसीडेंट रह चुके राजू विर्क भी सचिव पद पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके है। यह किस ग्रुप से उम्मीदवार खड़े होते या फिर आजाद खड़े होते है यह आने वाला समय बताएगा। राजू विर्क एचीवर्स ग्रुप से दो बार वाइस प्रेसीडेंट रह चुके है। क्लब के संविधान के मुताबिक दो बार से अधिक एक पद पर नहीं लड़ सकते है।

एचीवर्स ग्रुप की अंदर खाते हुए बैठक, चेहरों पर लगी मुहर

एचीवर्स ग्रुप की अंदर खाते बीते सोमवार देर शाम बैठक होने की बात सामने आ रही है। बैठक में खेल दिग्गज मौजूद थे। तरुण सिक्का को सचिव पद, वाइस प्रेसीडेंट पर सुमित शर्मा, सौरभ खुल्लर संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष अमित कुकरेजा को चुनाव लड़वाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अभी क्लब में बैठक का बाजार गर्म है। इन चेहरों पर चुनाव लड़वाएं जाने की कितनी सच्चाई है यह आने वाला समय बताएगा।

chat bot
आपका साथी