जगदीश शेरपुरी होंगे बसपा जालंधर जिला देहाती के अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती राज्य प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और विपुल कुमार के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में फिल्लौर विधानसभा के नए ढांचे का एलान कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:41 PM (IST)
जगदीश शेरपुरी होंगे बसपा जालंधर जिला देहाती के अध्यक्ष
जगदीश शेरपुरी होंगे बसपा जालंधर जिला देहाती के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जालंधर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती, राज्य प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और विपुल कुमार के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में फिल्लौर विधानसभा के नए ढांचे का एलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से जालंधर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष जगदीश शेरपुरी को घोषित कर दिया गया है। पार्टी की तरफ से उपाध्यक्ष जतिदर कुमार हैप्पी और महासचिव सुखविदर बिट्टू (जो हलका प्रभारी भी होंगे) को बनाया गया है। जिले की अन्य विधानसभाओं के शेष पदाधिकारी पूर्व की भांति पदाधिकारी रहेंगे।

विधानसभा हलका फिल्लौर के ढांचे की भी घोषणा की गई है जिसमें हलका इंचार्ज बाबू सुंदर पाल, अध्यक्ष हरमेश गढ़ा, उपाध्यक्ष बुद्ध प्रकाश गढ़ा, महासचिव तिलक राज अपरा एवं कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह तथा फिल्लौर नगरीय अध्यक्ष चरणजीत विक्की को बनाया गया है।

फिल्लौर विधानसभा के बाकी ढांचे का गठन नवनिर्वाचित समिति करेगी। पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया है कि सात अगस्त को बसपा कार्यकर्ताओं के नाम का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए एक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका बहुजन समाज पार्टी से कोई लेना-देना नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी