आइटीबीपी ने 10 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आईटीबीपी ने 10000 पौधे लगाए का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:01 AM (IST)
आइटीबीपी ने 10 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प
आइटीबीपी ने 10 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, करतारपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आईटीबीपी ने 10000 पौधे लगाए का संकल्प लिया। इसके संबंध में आइटीबीपी 30वीं वाहिनी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कैंप एवं ग्राम हेलरा में किया गया। इसकी शुभारंभ सेनानी राकेश कुमार ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प जवानों को दिलाया ताकि पर्यावरण साफ रह सके।

दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल ने वातावरण दिवस मनाया

संवाद सूत्र, शाहकोट : दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल में स्कूल स्टाफ की ओर से विश्व वातावरण दिवस मनाया गया। इस मौके स्कूल डायरेक्टर सुनीता बंसल के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ की ओर से स्कूल में पौधे लगाए गए। सुनीता ने बताया कि हमें अपने आसपास को साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। इस मौके पर प्रिं. डिपल गोयल, मानसी बंसल, इंदरजीत कौर सुखीजा, सिम्मी, पूनम, मनजिदर कौर, शरणजीत कौर, रमन, सुखपाल, अनमोल मौजूद थे।

प्रकृति हमारी सबसे बड़ी मित्र है : डॉ. अरोड़ा

जागरण संवाददाता, जालंधर : डीएवी कॉलेज के एनएसएस व रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रिसिपल डॉ. एसके अरोड़ा व स्टाफ सदस्यों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। प्रिसिपल डॉ. अरोड़ा ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी मित्र है, यह हमें जीवन प्रदान करती है। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा। प्रो. एसके मिड्ढा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन वातावरण शुद्ध हो गया।

chat bot
आपका साथी