श्री आनंदपुर साहिब में सीएम चन्नी के काफिले के आगे अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, रेगुलर करने की मांग

बुधवार को ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शनकारी श्री आनंदपुर साहिब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध करने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने माता नानकी अस्पताल के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें थाने ले गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM (IST)
श्री आनंदपुर साहिब में सीएम चन्नी के काफिले के आगे अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, रेगुलर करने की मांग
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आगमन पर प्रदर्शन करते हुए अस्थायी कर्मचारी।

जासं, रूपनगर/आनंदपुर साहिबः अस्थायी कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध जारी है। बुधवार को ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शनकारी श्री आनंदपुर साहिब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध करने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने माता नानकी अस्पताल के निकट प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार मुरदाबाद और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के हक में नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने समय रहते उन्हें उन्हें राउंड अप कर लिया और प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर पुलिस अपने साथ ले गई। प्रदर्शनकारी नौकरी करने की मांग कर रहे हैं। डीएसपी आनंदपुर साहिब रमिंदर सिंह काहलों की अगुआई में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने राउंडअप किया है।

सीएम ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में टेका माथा

उधर, मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में माथा टेका। उनके साथ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और विधानसभा स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह भी मौजूद थे। गुरुद्वारा शीशगंज साहिब गुरु तेग बहादुर साहिब से संबंधित हैं। यहां उनकी शहादत के बाद उनके शीश का अंतिम संस्कार किया गया था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सिरोपा भेंट किया गया।

चार प्रोजेक्टों के नींवपत्थर रखे

इसके बाद सीएम चन्नी ने विरासत-ए-खालसा में एक मेगावाट सोलर प्लांट, भाई जैता जी यादगार के दूसरे चरण के कामों के नींवपत्थर रखे। उन्होंने विरासत-ए-खालसा में नेचर पार्क का भी नींवपत्थर रखा। चन्नी ने एलान किया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी म्यूजियम का आधुनिकीकरण किया जाएगा। चन्नी ने गुरु नगरी में फायर स्टेशन स्थापित करने का भी एलान किया।

यह भी पढ़ें - पंजाब के होशियारपुर की बहू बनेंगी कट्रीना कैफ, ससुराल में लोग बोले- खूबसूरत अभिनेत्री को जल्द गांव में देखने की तमन्ना

chat bot
आपका साथी