अकाली दल छोड़ आप में शामिल हुए इकबाल सिंह ढींढसा, चंडीगढ़ में विधायक बलजिंदर कौर ने किया पार्टी में शामिल

Punjab politics चंडीगढ़ में तलवंडी साबो से आप की विधायक बीबी बलजिंदर कौर ने इकबाल सिंह ढींढसा को पार्टी में शामिल किया। बीते कुछ समय से इकबाल सिंह ढींढसा के आप में शामिल होने की अटकलें लग रही थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:39 PM (IST)
अकाली दल छोड़ आप में शामिल हुए इकबाल सिंह ढींढसा, चंडीगढ़ में विधायक बलजिंदर कौर ने किया पार्टी में शामिल
Punjab politics इकबाल सिंह ढींढसा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Punjab politics लंबे समय तक अकाली दल बादल में शामिल रहे इकबाल सिंह ढींढसा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में तलवंडी साबो से आप की विधायक बीबी बलजिंदर कौर ने इकबाल सिंह ढींढसा को पार्टी में शामिल किया। बीते कुछ समय से इकबाल सिंह ढींढसा के आप में शामिल होने की अटकलें लग रही थी और इसी सप्ताह आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो दिवसीय जालंधर दौरे के दौरान भी इकबाल सिंह ढींढसा को सक्रियता दिखाते हुए देखा गया था। अटकलें लग लगती रही कि अति शीघ्र उनके आप में शामिल होने की घोषणा हो सकती है।

हालांकि अरविंद केजरीवाल दिल्ली लौट गए और उसके बाद शनिवार को इकबाल सिंह को पार्टी में शामिल किया गया। इकबाल सिंह ढींढसा एक बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी बीबी रमिंदर कौर ढींढसा दो बार पार्षद चुनाव में विजय पताका लहरा चुकी है। इकबाल सिंह ढींढसा के पार्टी में शामिल होने के बाद अब सेंट्रल विधानसभा में आप की चुनावी रणनीति में बदलाव होता दिखाई दे रहा है। इकबाल सिंह ढींढसा को पार्टी में शामिल किए जाने के लिए मौके पर आत्मप्रकाश सिंह बबलू एवं इकबाल सिंह के समर्थक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी