श्री गीता जयंती शोभायात्रा के लिए डीसी को दिया निमंत्रण

14 दिसंबर को दोपहर दो बजे श्रीराम चौक कंपनी बाग जालंधर से स्त्री गीता जयंती शोभायात्रा निकाली जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:51 PM (IST)
श्री गीता जयंती शोभायात्रा के लिए डीसी को दिया निमंत्रण
श्री गीता जयंती शोभायात्रा के लिए डीसी को दिया निमंत्रण

जागरण संवाददाता, जालंधर :श्री गीता जयंती महापर्व के उपलक्ष्य में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर की ओर से 14 दिसंबर को दोपहर दो बजे श्रीराम चौक कंपनी बाग, जालंधर से स्त्री गीता जयंती शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में महोत्सव कमेटी के प्रधान रविशंकर शर्मा व पदाधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को निमंत्रण पत्र दिया है।

महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से किशन लाल शर्मा, मनोज नन्हा, अशोक शर्मा, विजय सेठी, सतीश कपूर, गुलशन सभ्रवाल, प्रवीण कोहली, हरीश शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर को शोभायात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था तथा अन्य प्रकार से प्रशासन की ओर से सहयोग प्रदान करने के लिए अनुरोध पत्र दिया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी