International Yoga Day 2021 : एनसीसी कैडेट्स ने जनता कॉलेज करतारपुर में मनाया योगा दिवस

एनसीसी कैडेट्स की तरफ से जनता कॉलेज करतारपुर में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सुखविंदर कौर दुग्गल ने ऑनलाइन माध्यम से योगा क्विज का संचालन किया। डिजिटल शपथ ग्रहण के बाद कैडेट्स ने योगा का अभ्यास किया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:39 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:39 AM (IST)
International Yoga Day 2021 : एनसीसी कैडेट्स ने जनता कॉलेज करतारपुर में मनाया योगा दिवस
एनसीसी कैडेट्स की तरफ से जनता कॉलेज करतारपुर में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया।

जालंधर, जेएनएन। एनसीसी कैडेट्स की तरफ से जनता कॉलेज करतारपुर में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सुखविंदर कौर दुग्गल ने ऑनलाइन माध्यम से योगा क्विज का संचालन किया। डिजिटल शपथ ग्रहण के बाद कैडेट्स ने योगा का अभ्यास किया।

लेफ्टिनेंट सुखविंदर कौर दुग्गल ने बताया कि उक्त आयोजन एनसीसी जालंधर ग्रुप हेड क्वार्टर के कमांडेंट ब्रिगेडियर अदवित्य मदान, पंजाब गर्ल्स बटालियन 2 के कमांडिंग ऑफिसर नरेंद्र तूर के दिशा निर्देश में तथा प्रिंसिपल डॉ प्रैटी सोढी की अध्यक्षता में किया गया। कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं हलका विधायक सुरेंद्र चौधरी सिंह ने कैडेट्स की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर दिखाई गई कारगुजारी की प्रशंसा की। उन्होंने कैडेट्स को योगा के साथ जुड़े रहने के लिए प्रेरित भी किया।

 

दैनिक जागरण और नीमा की ओर से श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक में इंटरनेशनल योगा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग करते हुए प्रधान डॉक्टर अनिल नागरथ सचिव डॉ सतवीर सिंह डॉक्टर रीना मल्होत्रा डॉक्टर पूजा व अन्य।

रामा मंडी में आयोजित योग शिविर में भाग लेते जालंधर भाजपा के नेता मनोरंजन कालिया।

-------------------

यह भी पढ़ें : योग व प्राणायाम पुलिस कमिश्नर की फिटनेस का राज

जालंधर : योग हर आदमी को करना चाहिए। आज के माहौल में लोगों के दिमाग और शरीर पर काफी बोझ है इसलिए योग करें और स्वस्थ रहें। यह कहना है पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का। वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके अपनी पत्नी बेनू भुल्लर के साथ योग कर रहे थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद योग के लिए समय निकालने वाले सीपी भुल्लर ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए योग लाभदायक है। इससे मांसपेशियां, हड्डियों में ताकत का निर्माण होता है। रीढ़ की सुरक्षा होती है और रक्त प्रवाह भी ठीक रहता है। बेनू भुल्लर ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर फिट व स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर महिलाओं को योग जरूर करना चाहिए। दोनों को योग का प्रशिक्षण दे रहे मनिंदर सिंह ने कहा कि लोगों में योग अपनाने की रुचि बढ़ रही है और यह स्वस्थ जीवन शैली का बहुत कारगर उपाय है।

chat bot
आपका साथी