इनोसेंट हा‌र्ट्स में नृत्य दिवस पर आनलाइन नृत्य प्रतियोगिता करवाई

इनोसेंट हा‌र्ट्स ग्रुप के पांचों स्कूलों में अंतरर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 06:48 PM (IST)
इनोसेंट हा‌र्ट्स में नृत्य दिवस पर आनलाइन नृत्य प्रतियोगिता करवाई
इनोसेंट हा‌र्ट्स में नृत्य दिवस पर आनलाइन नृत्य प्रतियोगिता करवाई

जासं, जालंधर : इनोसेंट हा‌र्ट्स ग्रुप के पांचों स्कूलों में अंतरर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें इनोसेंट हा‌र्ट्स ग्रीन माडल टाउन, लौहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर व कपूरथला रोड के स्कूलों में सातवीं से आठवीं के विद्यार्थियों ने कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायकगणों की भूमिका संगीत विभाग की एचओडी किरणदीप और रिचा शर्मा ने निभाई। पहला स्थान ग्रीन माडल टाउन की कैरबी, आस्था सचदेवा, कपूरथला रोड स्कूल की गरिमा ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान लोहारा स्कूल की सानिया अरोड़ा, तृप्त और ग्रीन माडल टाउन की गरिमा भाटिया ने, तीसरा स्थान नूरपुर रोड स्कूल के दिव्यांशु सूद, ग्रीन माडल टाउन स्कूल से एकमप्रीत कौर, वृंदा गुप्ता ने प्राप्त किया, जबकि सांत्वना पुरस्कार ग्रीन माडल टाउन स्कूल की नव्या बंसल को मिला। वाइस प्रिसिपल व कल्चरल हेड शर्मिला नाकरा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी