वीसी में बिना मास्क लगाए पहुंचे मंत्री अरोड़ा, वित्तमंत्री मनप्रीत बोले- OTS से 40,000 ट्रेडर्स को फायदा

मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उद्योग जगत के लिए वन टाइम सेटलमेंट पालिसी की घोषणा के मौके पर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। खुद उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा बिना मास्क लगाए मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस अटेंड करने पहुंच गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 02:45 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:37 PM (IST)
वीसी में बिना मास्क लगाए पहुंचे मंत्री अरोड़ा, वित्तमंत्री मनप्रीत बोले- OTS से 40,000 ट्रेडर्स को फायदा
जालंधर में सीएम कैप्टन अमरिंदर वन टाइम सेटलमेंट पालिसी लांच करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे हैं।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायर से बचाव को लेकर पंजाब सरकार की गाइडलाइंस की खुद उसके मंत्री ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उद्योग जगत के लिए वन टाइम सेटलमेंट पालिसी की घोषणा के मौके पर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। खुद उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा बिना मास्क लगाए मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस अटेंड करने पहुंच गए। उनके साथ विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक बावा हैनरी, मेयर जगदीश राज राजा, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी व बड़ी संख्या में उद्योगपति भी मौजूद हैं।

वीडियो कांफ्रेंस शुरू होने से पहले लगातार मॉनिटर पर पंजाब सरकार की तरफ से यह अपील की जाती रही कि कोविड-19 से बचाव के लिए समस्त अधिकारी और उद्योगपति मास्क लगाएं और उचित शारीरिक दूरी बनाए रखें। हालांकि हाल में मौजूद लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। वे बिना मास्क लगाए एक-दूसरे के पास बैठ गए।

कैप्टन के बजाय मनप्रीत बादल ने किया संबोधित

कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बोलना था लेकिन बताया ज रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण वह इसमें मौजूद नहीं हो सके। उनकी जगह लुधियाना से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने संबोधित किया। उन्होंने वैट को लेकर पंजाब सरकार की ओर लाई गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को शानदार बताया और कहा कि इससे पंजाब के चालीस हजार ट्रेडर्स को फायदा पहुंचेगा।

कांफ्रेंस में जालंधर के अलावा, लुधियाना, पठानकोट, मोगा, मुक्तसर साहब, रोपड़ जिले भी जुड़े। कांफ्रेंस के दौरान जालंधर के उद्यमियों ने ओटीएस के लिए सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही में यह मांग रखी गई है कि 1 लाख तक की छूट को 5 लाख रुपये तक बढ़ा दिया जाए। उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने ओटीएस के अलावा गत 4 वर्ष की सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

इस मौके पर जालंधर से नॉर्दन चेंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज के शरद अग्रवाल, जालंधर इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर गुरशरण सिंह, व्यापार सेना पंजाब एवं खेल उद्योग संघ संघर्ष समिति के कन्वीनर रविंदर धीर, उद्योग नगर वेलफेयर एसोसिएशन गदईपुर के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह भसीन, विजय धीर, परवीन आनंद, विपन प्रेंजा, विकस जैन, अरविंद खन्ना, ललित साहनी, अनिल साहनी, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रबड़ फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा, हॉक लेदर्स के एसपीएस राजू विर्क समेत अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी