जालंधर में इंडस्ट्री को 40 हजार श्रमिकों की चिंता, प्रशासन से मांग- कैसे लगेगी वैक्सीन

जालंधर में इंडस्ट्री में 40 हजार से अधिक श्रमिक 18 वर्ष से अधिक काम कर रहे है। इन्हें वैक्सीन लगाने के लिए सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। सरकार ने मैन्यूफैक्चर्स यूनिट तो खोल दिए है लेकिन काम करने वाले श्रमिकों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:40 PM (IST)
जालंधर में इंडस्ट्री को 40 हजार श्रमिकों की चिंता, प्रशासन से मांग- कैसे लगेगी वैक्सीन
जालंधर में फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू व रघु एक्सपोर्ट के एमडी प्रवीण जानकारी देते हुए।

जालंधर [कमल किशोर]। जालंधर में इंडस्ट्री को 18 वर्ष से अधिक श्रमिकों व स्टाफ सदस्यों को लगने वाली कोरोना वैक्सीन की चिंता सताने लग पड़ी है। इंडस्ट्री में 40 हजार से अधिक श्रमिक 18 वर्ष से अधिक काम कर रहे है। इन्हें वैक्सीन लगाने के लिए सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। सरकार ने मैन्यूफैक्चर्स यूनिट तो खोल दिए है लेकिन काम करने वाले श्रमिकों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाई है। इंडस्ट्री जिला उद्योग विभाग से भी संपर्क कर चुकी है। विभाग से इंडस्ट्री को जिला प्रशासन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। वैक्सीन उपलब्ध ना होने की वजह से कोरोना का खतरा अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल इंडस्ट्री सेहत विभाग की गाइडलाइन की पालना कर रही है। एक तरफ सरकार श्रमिकों को वैक्सीन लगाने की बात कह रही है। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन स्टाक की कमी है। आखिरकार इंडस्ट्री में श्रमिकों को बीमारी से कैसे सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन जरुरी है।

बीस हजार श्रमिकों व स्टाफ को दूसरी डोज की चिंता
इंडस्ट्री को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को लगने वाली दूसरी डोज की चिंता है। दूसरी डोज कब लगेगी, इंडस्ट्री को पता नहीं है। जिला उद्योग विभाग के मुताबिक इंडस्ट्री में कैंप लगाकर बीस हजार श्रमिकों, स्टाफ व उद्यमियोें के पारिवारिक सदस्यों ने पहली डोज लगवाई थी। अब डोज दूसरी डोज के इंतजार में है। इंडस्ट्री वैक्सीन के लिए प्रशासन से मिलने जा रही है।

इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी : सग्गू
फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रमिकों व जिन्हें पहले डोज लग चुकी है उन्हें दूसरी डोज की चिंता है। डोज कब लगाई जानी है यह इंडस्ट्री को जानकारी नहीं है। वैक्सीन का स्टाक कम होने की वजह से यह स्थिति पैदा हो रही है। प्रशासन से जल्द मिलकर वैक्सीन का कोई हल निकाला जाएगा।

वैक्सीन समय की जरूरत : प्रवीण
रघु एक्सपोर्ट के एमडी प्रवीण कुमार ने कहा कि वैक्सीन समय की जरूरत है। इंडस्ट्री सेहत विभाग की गाइडलाइन को मान रही है। दूसरी डोज के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक श्रमिकों को वैक्सीन की जरुरत है। जब तक सभी को वैक्सीन नहीं लगती तब तक महामारी की चपेट में आने का खतरा बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी