कोरोना के बढ़ते मरीजों को देख इंडस्ट्री सतर्क, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए इंडस्ट्री गंभीर हो चुकी है। इंडस्ट्री का कारोबार पटरी पर आना शुरू हो गया है ऐसे में वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। उद्योगपतियों ने अब इंडस्ट्री के गेट के बाहर ही लिखना शुरू कर दिया कि बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:31 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:31 AM (IST)
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देख इंडस्ट्री सतर्क, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देख इंडस्ट्री सतर्क, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

कमल किशोर, जालंधर

शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए इंडस्ट्री गंभीर हो चुकी है। इंडस्ट्री का कारोबार पटरी पर आना शुरू हो गया है, ऐसे में वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। उद्योगपतियों ने अब इंडस्ट्री के गेट के बाहर ही लिखना शुरू कर दिया कि बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी। श्रमिकों को भी मास्क पहनकर इंडस्ट्री में आने के लिए कहा गया है। अगर किसी श्रमिक को जुकाम, बुखार के लक्षण नजर आ रहे है तो उन्हें घर आराम करने के लिए कहा जा रहा है। इंडस्ट्री परिसर में सैनिटाइजर मशीन लगाने के साथ-साथ सभी के शरीर का तापमान जांचा जा रहा है। इंडस्ट्री प्रबंधक से मिलने के लिए आता है तो टेबल के भीतर ही शीशा लगा रखा है ताकि एक दूसरे के बीच शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया जाए।

पंजाब स्टेट एमएसएमई फेसीलिटेशन काउंसिल के सदस्य राजन गुप्ता ने बताया कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए सेहत विभाग की गाइडलाइंस को गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी व्यक्ति या श्रमिक को बिना मास्क के अंदर प्रवेश नहीं करवाया जा रहा है। अगर श्रमिक की बुखार व जुकाम से भी जूझ रहे है उन्हें घर आराम करने के लिए कहा जा रहा है।

आटो पा‌र्ट्स मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के चेयरमैन बलराम कपूर ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। काम करते समय शारीरिक दूरी का ख्याल रखने के लिए भी कहा जा रहा है। इंडस्ट्री में इतनी लेबर करती है काम

फोकल प्वाइंट : 20000

गदईपुर : 9000

लेदर कांप्लेक्स : 12000

खेल इंडस्ट्री : 17000

इंडस्ट्रीयल एस्टेट : 6000

सर्जिकल कांप्लेक्स : 5000

इंडस्ट्री एरिया :14000

(सभी आंकड़े औद्योगिक इकाईयों के मुताबिक)

chat bot
आपका साथी