रिवायती फसलों को छोड़ सब्जियों की तरफ बढ़ रहा रुझान

इंडो-इजरायल सेंटर आफ वेजिटेबल में तीन दिवसीय किसान सिलाई कोर्स का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंप के दौरान 14 जिला के 56 किसानों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM (IST)
रिवायती फसलों को छोड़ सब्जियों की तरफ बढ़ रहा रुझान
रिवायती फसलों को छोड़ सब्जियों की तरफ बढ़ रहा रुझान

संवाद सहयोगी, करतारपुर : इंडो-इजरायल सेंटर आफ वेजिटेबल में तीन दिवसीय किसान सिलाई कोर्स का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंप के दौरान 14 जिला के 56 किसानों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। ट्रेनिग कैंप के अंतिम दिन के मुख्य मेहमान एडीसी (विकास) जसप्रीत सिंह थे। उन्होंने किसानों को सरकार की पालिसी एवं नई स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को खेती में विभिन्नता की ओर आने को प्रेरित किया।

डिप्टी डायरेक्टर बागवानी डा सुखदीप सिंह हुंदल ने कहा कि इंडो-इजराइल फार वेजिटेबल किसानों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। साथ ही कहा कि पूरे पंजाब के किसान ट्रेनिग कर सुरक्षित खेती कर रहे हैं। वहीं किसान ट्रेनिग लेने के बाद गेहूं धान के रिवायती चक्कर से निकलकर उनका सब्जियों की खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है।

डाक्टर लाल बहादुर सहायक डायरेक्टर बागवानी तथा डा दलजीत सिंह गिल सहायक डायरेक्टर बागवानी कम प्रोजेक्ट अफसर ने कहा की ट्रेनिग के दौरान किसानों को प्रैक्टिकल तरीके से बताया जाता है ताकि उसे अच्छी तरह समझ आ सके। इस ट्रेनिग में पीटीयू लुधियाना से डाक्टर महाजन, डाक्टर तेजवीर सिंह, विक्रम वर्मा, डाक्टर त्रिपत कुमार, संदीप कौर ने भी सुरक्षित खेती हेतु विशेष जानकारी दी। अंत में मुख्य मेहमान उप डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह आइएएस ने ट्रेनिग प्राप्त किसानों को सर्टिफिकेट बांटे गए तथा किसानों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए ट्रेनिग प्राप्त करने के बाद किसान काफी उत्साहित नजर आए।

chat bot
आपका साथी