Tokyo Olympics: जालंधर में कैप्टन मनप्रीत की मां ने डाला भंगड़ा; मनदीप के घर बधाइयां देने वालों का तांता

Tokyo Olympics टीम में जालंधऱ के 4 खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत सिंह वरुण कुमार मनदीप सिंह हार्दिक सिंह खेले हैं। वरुण सिंह मनदीप सिंह पहले ही ओलंपिक में अपना एक-एक गोल कर चुके हैं। सेमीफाइनल में हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:59 PM (IST)
Tokyo Olympics: जालंधर में कैप्टन मनप्रीत की मां ने डाला भंगड़ा; मनदीप के घर बधाइयां देने वालों का तांता
भारत की जीत पर जालंधर में ढोल की थाप पर भंगड़ा डालती हुईं कैप्टन मनप्रीत सिंह की मां।

जासं, जालंधर। India Wins Hockey Broze भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक पर मुहर लगा दी है। इसी के जालंधर में जश्न शुरू हो गया है। कैप्टन मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाल जीत की खुशी मनाई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मनप्रीत घर पर अक्सर ओलंपिक में पदक जीतने की बात करता था। आज बेटे का सपना पूरा हो गया। 41 वर्ष बाद भारत ने हॉकी में ओलिंपिक पदक जीता। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी वह बयां नहीं कर सकती हैं। 

घर पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। बता दें कि टीम में जालंधऱ के 4 खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, मनदीप सिंह हार्दिक सिंह खेले हैं। टोक्यो ओलिंपिक में हार्दिक सिंह ने 2, मनदीप सिंह ने 1 और वरुण कुमार ने 1 गोल किया है। भारत के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी प्रेमियों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों में भी खुशी की लहर है। जालंधर में मनदीप सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। 

जालंधर के खिलाड़ियों ने चार गोल

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम में जालंधर के 4 खिलाड़ी शामिल थे। कैप्तान मनप्रीत सिंह खुद शहर के रहने वाले हैं। उनकी अगुआई में ही टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता है। जालंधर के खिलाड़ियों ने 4 गोल किए हैं। सेमीफाइनल में हार्दिक सिंह ने ओलंपिक में अपना दूसरा गोल किया है। वरुण सिंह और मनदीप सिंह पहले ही ओलंपिक में अपना एक-एक गोल कर चुके हैं। 

जालंधर में बेटे की तस्वीर के साथ कैप्टन मनप्रीत सिंह की मां। 

मनदीप के पिता हुए भावुक, बोले- खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

इसे लेकर भावुक होते हुए मनदीप सिंह के पिता रविंद्र सिंह ने कहा है कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वरुण कुमार के पिता ब्रह्मानंद ने कहा है कि टीम ने अच्छी शुरुआत करके बेहतर प्रदर्शन किया है। हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है। 

यह भी पढ़ें - India Wins Hockey Bronze: 5 पंजाबी भारत की जीत के हीरो- सिमरनजीत, हार्दिक, हरमनप्रीत, रूपिंदर पाल और गुरजंट सिंह

यह भी पढ़ें - यह है पंजाब की हाकी नर्सरी, 93 सालों से तैयार हो रही प्रतिभाओं की पौध, 14 ओलंपियन देने वाले गांव में सूखने लगी खेल की 'फसल''

chat bot
आपका साथी