मेहरचंद में आंखों की संभाल पर लगा वेबिनार

मेहरचंद पोलीटेक्निक कालेज के फार्मेसी विभाग की ओर से कोविड काल में आंखों की संभाल पर वेबिनार लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:45 AM (IST)
मेहरचंद में आंखों की संभाल पर लगा वेबिनार
मेहरचंद में आंखों की संभाल पर लगा वेबिनार

जासं, जालंधर : मेहरचंद पोलीटेक्निक कालेज के फार्मेसी विभाग की ओर से कोविड काल में आंखों की संभाल पर वेबिनार लगाया गया। वेबिनार में पिम्स अस्पताल की डा. सीमा बंधू और शीतल बतौर वक्ता शामिल हुए। डा. सीमा ने कहा कि हमें घर से निकलते समय मुंह और नाक को तो मास्क से ढंकना ही चाहिए, साथ ही आंखों की संभाल के लिए चश्मा लगाना चाहिए। इससे आंखों के जरिए वायरस हमारे शरीर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल व कंप्यूटर स्क्रीन के बढ़ने उपयोग से आंखों में जलन, खुजली आदि की परेशानियां आती हैं। इससे बचने के लिए हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें। कंप्यूटर की स्क्रीन थोड़ा नीचे होनी चाहिए। काम करते समय पलकें झपकें और आराम करें। विभागाध्यक्ष डा. संजय बांसल ने बताया कि इस वेबिनार को राज्य सरकार के मिशन फतेह के तहत आयोजित किया गया है। मौके पर कोआर्डिनेटर मीना बांसल, राजीव भाटिया, ऋचा अरोड़ा, मंजू मनचंदा, प्रिस मदान, कश्मीर कुमार, संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, करन इंद्र सिंह, सविता आदि सहित 90 विद्यार्थी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी