बेअदबी-गोलीकांड के दोषियों को छह महीने में सजा दिलाएंगे : अश्विनी शर्मा

भाजपा जालंधर शहरी की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में बेअदबी व किसानों का मुद्दा छाया रहा। पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि बेअदबी की घटनाओं और गोलीकांड मामले में जनता को इंसाफ नहीं मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:01 AM (IST)
बेअदबी-गोलीकांड के दोषियों को छह महीने में सजा दिलाएंगे : अश्विनी शर्मा
बेअदबी-गोलीकांड के दोषियों को छह महीने में सजा दिलाएंगे : अश्विनी शर्मा

जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजपा जालंधर शहरी की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में बेअदबी व किसानों का मुद्दा छाया रहा। पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि बेअदबी की घटनाओं और गोलीकांड मामले में जनता को इंसाफ नहीं मिला।

कांग्रेस सरकार की गठित एसआईटी की रिपोर्ट अदालत में खारिज होने से कांग्रेस सरकार की नीयत पर प्रश्नचिन्ह लग गया। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तो 30 साल बाद भी 1984 के दंगों में मारे गए निर्दोषों को एसआइटी बनाकर इंसाफ दिलाया है। अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो छह महीने के अंदर बेअदबी, गोलीकांड समेत सभी घटनाओं के दोषियों को सजा दिलवाएंगे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुई मीटिग में भाजपा प्रधान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा किसान समर्थक रही हैं और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वचनबद्ध है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी जल्द ही विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करवाने की तैयारी कर रही है जिसमें राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में 117 सीटों पर कार्यकर्ता अनुशासित होकर काम करें तो कोई भी ताकत भाजपा को पंजाब में सत्ता प्राप्त करने से रोक नहीं सकती।

मीटिग में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। इनमें प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, पूर्व मंत्री एवं विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस कृष्णदेव भंडारी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता मोहिदर भगत, दीवान अमित अरोड़ा, वसीम राजा गुड्डू, मिटा कोछड़, विनोद शर्मा, राकेश गोयल, रमन पब्बी, वरेश मिटू, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा शामिल रहे।

कैप्टन सरकार पर लगाए आरोप

प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को हर तरफ से बर्बादी की तरफ धकेल दिया। जब जनता कोरोना महामारी से परेशान हैं उस समय मुख्यमंत्री और विधायक कुर्सी की लड़ाई में फंसे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिदर सिंह ने प्रदेश में घर-घर नौकरी देने का वादा किया था, दुर्भाग्य से नौजवानों को नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन सत्ता की लड़ाई में अपने ही विधयाकों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरियां दे दी गई। जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने संगठनात्मक ढांचे के बारे में जानकारी दी।

----------

कैंट हलके के नेताओं ने किसानों का मसला हल करवाने की मांग की

कैंट के मंडल स्तरीय नेताओं ने मीटिग में सुझाव दिया है कि किसानों का मसला जल्द हल कर करवाया जाए। कैंट हलके में देहात का काफी एरिया है जिस कारण कई कारण भाजपा नेताओं को किसानों का विरोध झेलना पड़ा है। मंडल नेताओं ने कहा है कि देहात के इलाकों में लोगों के बीच जाकर काम करना मुश्किल हो रहा है। महिला मोर्चा प्रधान मीनू शर्मा ने कहा है कि जिन महिला वर्करों को मंडलों में शामिल किया गया है उन्हें पार्टी के काम के लिए फील्ड में भी भेजा जाए। मीटिग में यह भी रहे मौजूद

सन्नी शर्मा, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, अरुण बजाज, दविदर कालिया, अमित सिंह संधा, विवेक खन्ना, प्रदीप खुल्लर, मनीष विज, राजेश जैन, डॉ. वनीत शर्मा, सुदेश भगत, रॉक्सी उप्पल, अमित भाटिया, राजेश कपूर, ब्रजेश शर्मा, कारण सद्दी, हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, मोहिदर पाल, शाम शर्मा, जगजीत सिंह, अजय भारद्वाज, नरेश अरोड़ा, अमित लुधरा, सौरभ सेठ, दविदर भारद्वाज, अमरजीत गोल्डी, शिवदर्शन अभी, हर्ष भारद्वाज, अशोक सरीन प्रवीण हांडा, हैप्पी दीवान, रंजीत आर्य, जगमोहन मागो, बलजीत प्रिस, भूपेंद्र कुमार, मीनू शर्मा, डिपी लुबाना, पंकज जुल्का, दविदर अरोड़ा, नवीन सोनी, रितु कौशल, भोला शर्मा, राकेश विज, दिनेश शर्मा, ललित चड्ढा, अश्वनी भंडारी, राजेश मोहन बजाज, नरेश शर्मा, सतपाल बठला, उषा शर्मा, कचन शर्मा, प्रवीण भारती, पलवी वर्मा, शमा चौहान, रजनी गुप्ता, अनु शर्मा, रानी सरीन, सुमन सहगल, सुखबीर चट्ठा, कमलजीत कौर गिल।

chat bot
आपका साथी