जालंधर में बच्चों सहित जहर खाने वाली रेखा के मामले में खुलासा, पति रोज करता था तंग; पढ़ाई के लिए भी नहीं देता था पैसे

जालंधर में पति से झगड़े के बाद अपने दो बच्चों सहित जहर खाने वाली पत्नी रेखा के मामले में खुलासा हुआ है। आरोपित पति बच्चों को पढ़ाई के लिए भी नहीं देता था पैसे। रेखा उसी की वजह से काफी परेशान रहती थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:14 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:14 AM (IST)
जालंधर में बच्चों सहित जहर खाने वाली रेखा के मामले में खुलासा, पति रोज करता था तंग; पढ़ाई के लिए भी नहीं देता था पैसे
जालंधर में पति से तंग होकर महिला ने बच्चों सहित खाया था जहर।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर के न्यू राज नगर में रहने वाले टेलर मास्टर दलीप कुमार के साथ झगड़े के बाद अपने दो बच्चों सहित जहर खाने वाली उसकी पत्नी रेखा के मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपित पति दलीप अपनी मां कमला के साथ मिल कर रेखा को तंग करता था। बच्चों के साथ भी गुस्सा करता रहता था और उनको पढ़ाई के लिए पैसे भी नहीं देता था। अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से आए दिन उससे लड़ता रहता था और पत्नी व बच्चों को भी घर से निकाल देता था। रेखा उसी की वजह से काफी परेशान रहती थी।

थाना पुलिस उसे सोमवार दोपहर के समय अदालत में पेश करेगी और उसे जेल भेज दिया जाएगा। रविवार को पुलिस ने मृतका की सास कमला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और रेखा पति दलीप को शनिवार ही गिरफ्तार कर दलीप को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेकर दलीप से झगड़े की असल वजह जानने का प्रयास किया गया और अब उसे अदालत में दोबारा पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह है मामला

शनिवार को न्यू राज नगर में रहने वाले टेलर मास्टर दलीप की पत्नी रेखा ने अपने दो बच्चों सहित जहर निगल लिया था। रेखा और उसके बेटे गौरव की मौत हो गई थी और मन्नत की हालत गंभीर है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दिए बयानों में अनूप कुमार के भाई जसपाल ने बताया था कि बीती रात उनके भाई अनूप कुमार और भाभी रेखा के बीच काफी बहस हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों देर रात तक झगड़ते ही रहे। सुबह उसका भाई अनूप कुमार अपनी दुकान पर चला गया। उसकी भाभी रेखा ने कॉफी बनाई। खुद भी पी और बच्चों को दी। जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। वह तुरंत तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। रेखा के 14 वर्षीय बेटे गौरव और 10 वर्षीय बेटी मन्नत की हालत गंभीर बनी हुई थी। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मृतका रेखा की प्रकाश एवेन्यू खुरला किंगरा निवासी बहन रेणू पत्नी सुरिंदर कुमार के बयानों पर सास रेखा की सास कमला व पति दलीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी