पंजाब के बंगा में पति ने पत्नी की हत्या कर कंबल से लपेटा शव, फिर लगा दी आग

पंजाब के बंगा में नेशनल हाईवे में असिस्टेंट मैनेजर का काम करने वाले व्यक्ति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर शव को कंबल में लपेट लिया। इसके बाद आरोपित ने कंबल में आग लगा दी ।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 01:57 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 02:05 PM (IST)
पंजाब के बंगा में पति ने पत्नी की हत्या कर कंबल से लपेटा शव, फिर लगा दी आग
बंगा में पति ने पत्नी की हत्या के बाद शव को लगाई आग।

जेएनएन, नवांशहर। पंजाब के नवांशहर स्थित बंगा में नेशनल हाइवे पर काम करने वाले अस्सिटेंट मैनेजर ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी फिर उसके शव को आग लगा दी। हत्या करने के एक दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली कि उसकी पत्नी लापता है। पुलिस ने आरोपित अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जीइंफ्रा में असिस्टेंट जनरल मैनेजर बलविंदर सिंह के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर सिंह ने बताया बंगा में ब्रिज बनाने का काम कंपनी की ओर से किया जा रहा है। उनका मेन कैंप महालों में हैं। उनकी कंपनी में मध्य प्रदेश के जिला उमारिया के डाकखाना पनन्नपथा के गांव कुश माठा का रहने वाला अनिल कुमार विश्वकर्मा पिछले 10 वर्षों से काम कर रहा है। 7 फरवरी 2021 को उसका तबादला मेरठ से बंगा में हो गया। वह परिवार के साथ बंगा आ गया और यहां एनआइआइ कालोनी में किराये  के मकान पर रहने लगा।

यह भी पढ़ें: प्रख्यात पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हो गया था कोरोना संक्रमण 

बलविंदर सिंह के मुताबिक अनिल कुमार के परिवार में उसकी पत्नी अनुपमा विश्वकर्मा, 8 वर्ष का लड़का, एक लड़की 5 वर्ष की व एक 3 वर्ष का लड़का है। 22 फरवरी को रात के समय उसने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की फोटो लगाकर लिखा कि वह 22 फरवरी को उसकी जिंदगी से चली गई है, भगवान का शुक्रिया। यह पोस्ट देखकर उसने इसका स्क्रीन शाट लिया व इसे अनिल को भेजकर पूछा कि उसकी पत्नी को क्या हुआ है।

यह भी पढ़ें: महंगे डीजल से 20 फीसद तक बढ़ी ट्रांसपोर्टरों की लागत, माल भाड़े में 12 से 15 फीसद तक का इजाफा 

अनिल ने कहा कि यह उनका घरेलू मामला है फिर उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया। 23 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे अनिल अपने तीनों बच्चों के साथ कार में सवार होकर महालों कैंप में खाना खाने के लिए आया। जब उसकी पत्नी के बारे में पूछा गया तो उसने कोई तसल्लीबख्श जबाब नहींं दिया। इसकी जानकारी उसने कैंप के हेेड सुशील कुमार को दी। इसके बाद वह सुशील कुमार के साथ काम वाली जगह पर आ गए। वहां पर अनिल कुमार काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: हरियाणा बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, हुड्डा बोले- MSP की गारंटी का प्राइवेट मेंबर बिल भी आएगा

जब बलविंदर सिंह ने सख्ती से पूछा तो अनिल कुमार ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है व घर के कमरे में उसके शव को कंबल में लपेट कर उसे आग लगा दी है। उसने कहा कि उसकी पत्नी का कैरेक्टर सही नहींं था व मेरठ में ही किसी के साथ अवैध संबंध थे। वह उसकी अनुपस्थिति में उसके घर आया जाया करता था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी ने 23 फरवरी को शाम 6 बजे दी। इसके बाद उसने कपड़े से अपनी पत्नी का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार के नजदीक रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा विरोधी अशोक तंवर खेलेंगे नई राजनीतिक पारी

आरोपित ने शव को कंबल में लपेट कर आग लगी दी। जब इसके बाद वो लोग मौके पर पहुंचे और कोठी के अंदर जाकर कमरे में गए तो अनुपमा का शव जल रहा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जल रहे शव पर पानी फेंक कर आग को बुझाया।

यह भी पढ़ें: Covid New Guideline: पंजाब में 1 मार्च से फिर लगेंगी पाबंदियां, नाइट कर्फ्यू का अधिकार डीसी को

यह भी पढ़ें: हरियाणा में डीजीपी मनोज यादव को हटाने की जिद पर अड़े गृह मंत्री अनिल विज, मतभेद के हैं ये 6 कारण

chat bot
आपका साथी