फिरोजपुर में महिला के साथ घूमने निकले फ्रेंड को मारी गोली, युवक बोला- पति ने दोस्तों संग किया हमला

वंश के मुताबिक राहुल की अपनी पत्नी के साथ उस दिन कहासुनी हुई थी। इस पर उसने उसे फोन करके बुला लिया। खाना खाने के बाद वे सैर करने लगे। तभी दो बाइकों पर आए 4 नकाबपोश आए। एक ने निकाल उन पर गोली चला दी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 02:57 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:21 PM (IST)
फिरोजपुर में महिला के साथ घूमने निकले फ्रेंड को मारी गोली, युवक बोला- पति ने दोस्तों संग किया हमला
फिरोजपुर में पति ने पत्नी के दोस्त को गोली चलाकर घायल कर दिया है। सांकेतिक चित्र

जासं, फिरोजपुर। फिरोजपुर में पति से अनबन होने के बाद महिला के साथ घूम रहे युवक पर नकाबपोश युवकों ने गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी है। युवक का दावा है कि उसकी महिला दोस्त के पति और उसके साथियों ने ही उस पर हमला करवाया है। घटना मंगलवार रात साढे़ दस बजे शांति नगर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार नकाबपोश दो बाइकों पर आए और पिस्तौल से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपित फरार हैं। घटना की जांच कर रहे एएसआइ दलीप हांडा ने बताया कि मामला क्या है ये आरोपितों के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा। घायल युवक ने महिला के पति और उसके साथियों पर शक जाहिर किया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वंश (18) मंगलवार को आरोपित राहुल उर्फ मिडा की पत्नी के साथ रात को सैर कर रहा था। वंश के मुताबिक राहुल की अपनी पत्नी के साथ उस दिन कहासुनी हुई थी। इस पर उसने उसे फोन करके बुला लिया। दोनों अपने एक अन्य दोस्त के पास दो घंटे तक रहे और खाना खाया। रात को वे सैर करने निकल गए। शांति नगर पहुंचे तो चार नकाबपोश दो बाइकों पर आए। उसने बाइक सवारों को लुटेरा समझ मोबाइल जेब में डाला ही था कि एक बाइक सवार ने पिस्तौल निकाल कर मार देने की नीयत से सीधा फायर कर दिया।

गोली उसके बांय हाथ के आरपार निकल गई। हमले के बाद आरोपित फरार हो गए। गोली लगने पर उन्होंने अपनी मौसी के लड़के को बुलाया, जो उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वंश ने कहा इससे पहले भी राहुल पत्नी से दोस्ती को लेकर उससे झगड़ता और बहस करता रहा है। उसे संदेह है कि नकाबपोश आरोपितों में राहुल मिडा और आकाश, समीर, रोहित थे। वंश ने कहा ये हमला उन्होंने किया है या किसी से करवाया है।

वंश की दोस्ती राहुल की पत्नी के साथ थी। दोनों में पहले से पहचान थी। वंश ने राहुल और उसके दोस्तों पर शक जाहिर किया है। सच्चाई क्या है ये तभी पता चलेगा जब आरोपित काबू में आएंगे। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

एएसआई दलीप हांडा, सिटी थाना।

chat bot
आपका साथी