गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाला पति गिरफ्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाले पति को पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:15 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाला पति गिरफ्तार
गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाला पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेट में लातें मारने की वजह से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने पुलिस ने बहू की शिकायत पर पति, सास-ससुर, ननद, देवर-देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। महिला का अभी भी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। एडीसीपी वत्सला गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एएसआइ नरिदर कुमार ने पति को गिरफ्तार किया। अब उससे पूछताछ करने के साथ इस मामले में नामजद बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस ने 22 सितंबर को टीवी सेंटर के पीछे अवतार नगर में रहने वाली सोनिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इसमें सोनिया ने बताया था कि उसकी शादी कपूरथला रोड स्थित गुरुद्वारा संतगढ़ साहिब में दीपक के साथ हुई थी। इसके बाद वह ससुराल नागरा रहने चली गई। वहां थोड़े समय बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसने पहले शिकायत दी तो पुलिस ने समझौता करा दिया और दीपक उसे साथ ले गया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस दौरान पति दीपक, ससुर कुलवंत सिंह, सास मनजीत कौर, ननद सोनिया उर्फ सोनू, देवर रमन कुमार व देवरानी मनदीप कौर ने उसके साथ मारपीट की। फिर उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जब उसके पेट का स्कैन किया गया तो अंदर पल रहे दो महीने के बच्चे की मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी