पति पर लगाए महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध होने के आरोप, जालंधर में दो साल पहले भी पुलिस को दी थी शिकायत

जालंधर के अशोक नगर में महिला कांस्टेबल के घर पहुंची एक महिला ने कांस्टेबल के अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल ने उसके पति को अपने घर में बीते तीन सालों से रखा हुआ है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:26 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:26 AM (IST)
पति पर लगाए महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध होने के आरोप, जालंधर में दो साल पहले भी पुलिस को दी थी शिकायत
जालंधर में महिला ने पति पर लगाए महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध होने के आरोप।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर के अशोक नगर में सोमवार शाम पांच बजे के करीब जमकर हंगामा हुआ। महिला कांस्टेबल के घर पहुंची एक महिला ने कांस्टेबल के अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। महिला का आरोप था कि उसकी एक छह साल की बेटी है। लेडी कांस्टेबल ने उसके पति को अपने घर में बीते तीन सालों से रखा हुआ है, जिसके चलते पति उसे और उसकी बेटी को खर्च के पैसे नहीं देता है। मौके पर पहुंची पुलिस से भी महिला की तीखी बहस हुई। महिला करीब आधे घंटे तक कांस्टेबल के घर का दरवाजा पीटती रही, जिसके बाद दरवाजा खुला। इसके बाद महिला की कांस्टेबल के साथ भी जमकर बहस हुई। महिला का आरोप था कि उसका पति अभी भी महिला कांस्टेबल के घर में ही है।

पुलिसकर्मियों ने घर की तलाशी ली, लेकिन उन्हें घर के अंदर कोई नहीं मिला। मामले को लेकर लेडी कांस्टेबल का कहना था कि आरोप लगाने वाली महिला का पति उसका मुंहबोला भाई है, जिसके चलते वो मोहल्ले वालों के सामने भी उनसे मिलने आता है। वह युवक को राखी बांधती है। वहीं मौके पर पहुंची एएसआइ बलजीत कौर का कहना था कि जांच के दौरान उन्हें घर के अंदर कोई नहीं मिला। आरोप लगाने वाली महिला ने दो साल पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन उस वक्त दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद उन्हें इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी