गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर जालंधर से सुल्तानपुर लोधी भेजे 100 सफाई सेवक

गुरपर्ब पर सुल्तानपुर लोधी में आयोजित किए जा रहे समारोह के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर नगर निगम ने 100 सफाई सेवकों को भेजा है। टीम सुलतानपुर लोधी गुरद्वारा साहिब के आसपास घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:51 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:51 PM (IST)
गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर जालंधर से सुल्तानपुर लोधी भेजे 100 सफाई सेवक
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने सफाई सेवकों को सुल्तानपुर लोधी रवाना किया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव महाराज के 500वें  प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सुल्तानपुर लोधी में आयोजित किए जा रहे समारोह के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर नगर निगम ने 100 सफाई सेवकों को भेजा है। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने इन सफाई सेवकों को सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना किया। इस टीम के साथ लावारिस पशुओं को पकड़ने वाली टीम भी भेजी गई है।

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि यह टीम सुलतानपुर लोधी गुरद्वारा साहिब के आसपास के इलाकों में भी घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजेगी। यह पशु संगत के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम के सफाई सेवक बतौर सेवादार भेजे जा रहे हैं ताकि गुरपर्ब के दौरान पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे। बता दें कि तीस नंबर को गुरपर्ब बड़ी गिनती में संगत अगले तीन-चार दिनों में सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी