जालंधर से भगवान वाल्मीकि आश्रम जाने वाली तीर्थ यात्रा को लेकर उत्साह

रविवार को भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी व सिटी वाल्मीकि सभा द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:45 AM (IST)
जालंधर से भगवान वाल्मीकि आश्रम जाने वाली तीर्थ यात्रा को लेकर उत्साह
जालंधर से भगवान वाल्मीकि आश्रम जाने वाली तीर्थ यात्रा को लेकर उत्साह

संवाद सहयोगी, जालंधर

रविवार को भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी व सिटी वाल्मीकि सभा द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विपन सभ्रवाल व अमृत खोसला ने की। इसमें कहा गया कि भगवान वाल्मीकि आश्रम जाने वाली तीर्थ यात्रा को लेकर संगत में काफी उत्साह है।

अमृत खोसला ने कहा कि इस वर्ष भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के लिए चार अलग-अलग धार्मिक कार्यो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला से भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल अमृतसर के लिए तीर्थ यात्रा रवाना की जाएगी। 18 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि आश्रम में महायज्ञ करवाया जाएगा। 19 अक्टूबर को शहर के सभी धर्मो के संत व महापुरुष आएंगे। इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में वाइस चेयरमैन विजय सहोता, महासचिव जतिदर निक्का, चेयरमैन हीरो सभ्रवाल, महासचिव सुनील सोंधी, मन्नी सहोता, अशोक गिल, अमरीक थापर, अनिल मट्टा, अशोक सभ्रवाल, शाम लाल सभ्रवाल, विकास पुजारी, बोधराज सोंधी, राजू आदि, जगदीश भट्टी, सुदर्शन अटवाल, विनोद सहोता, बिल्ला गिल, रजनीश बग्गा, आरके सोंधी, रोशन लाल सभ्रवाल, रिक्की लुथर, अमित मट्टू, आशु सिगर, चेतन नाहर, साजन बैंस, हरीश कल्याण, रिकू भट्टी, कार्तिक सहोता, सरोज सौंधी, आंचल, गौरव कल्याण, राज कुमार, हरप्रीत कौर, आशी सभ्रवाल, नंदरानी, बिंदू रानी, पल्लवी नाहर, शिम्मी थापर, अमरजीत हंस, प्रवीण भारती, गीता सोंधी, अनु आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी