होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में कैदी को मोबाइल थमा महिला फरार, पुलिस ने मां को किया काबू

होशियारपुर केंद्रीय जेल से हवालाती कैदी को लाया गया। यहां पहुंचते ही कैदी को अज्ञात महिला मोबाइल फोन देकर फरार हो गई। यह देख महिला पुलिस कर्मचारी ने तुरंत पुलिस कर्मचारियों को सूचित किया। पुलिस ने मोबाइल फोन तो बरामद कर लिया मगर महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:31 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:31 AM (IST)
होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में कैदी को मोबाइल थमा महिला फरार, पुलिस ने मां को किया काबू
होशियारपुर के सरकारी अस्पताल मे कैदी को अज्ञात महिला मोबाइल फोन देकर फरार हो गई।

होशियारपुर, जेएनएन। सरकारी अस्पताल में वीरवार दोपहर एक बजे तब हंगामा हो गया जब केंद्रीय जेल से हवालाती कैदी को लाया गया। यहां पहुंचते ही कैदी को अज्ञात महिला मोबाइल फोन देकर फरार हो गई। यह देख महिला पुलिस कर्मचारी ने तुरंत पुलिस कर्मचारियों को सूचित किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोबाइल फोन तो बरामद कर लिया मगर महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसी दौरान सरकारी अस्पताल होशियारपुर पहुंची हवालाती की मां को पुलिस ने काबू करके फरार महिला की तलाश शुरू कर दी। वहीं कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने से इंकार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सारी बात जेल सुपरिंटेंडेंट को बता दी है।

केंद्रीय जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह धारीवाल के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त कैदी का नाम जतिंदर कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी लुधियाना है। वह कुछ दिन पहले ही केंद्रीय जेल होशियारपुर में कत्ल के मामले में पहुंचा है। पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ होने की शिकायत कर रहा था जिसे डाक्टर के कहने पर मेडिकल चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल भेजा था। यहां पर पता चला कि कोई अज्ञात महिला जतिंदर कुमार को मोबाइल फोन देकर भाग गई है। जेल की पुलिस ने जतिंदर की मां जो अस्पताल में घूम रही थी को काबू करके फरार महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही थाना माडल टाउन पुलिस ने जतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी