सरींह स्कूल के होनहार विद्यार्थी सम्मानित

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरींह (लड़के) में आठवीं व दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:38 PM (IST)
सरींह स्कूल के होनहार विद्यार्थी सम्मानित
सरींह स्कूल के होनहार विद्यार्थी सम्मानित

संवाद सहयोगी, नकोदर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरींह (लड़के) में आठवीं व दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा में अर्जुन ने पहला, पवन कुमार मट्टू ने दूसरा व हरजोत हंस तथा अमनजीत सिंह ने तीसरा स्थान पाया। आठवीं में जसकरन गिल ने पहला, अर्शदीप कुमार ने दूसरा व दिलजान ने तीसरा स्थान पाया। पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार व बाकी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा विभाग की तरफ से चलाए जा रहे उडान प्रोजेक्ट के अग्रणीय विद्यार्थियों को भी इनाम बांटे गए। इनामों की बांट प्रसिद्ध साहित्यकार डा. राममूर्ति, एसएमसी कमेटी के चेयरमैन गुरमुख सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बाबे शहीदां के सचिव गरीब सिंह ने की। प्रिसिपल कुलविदर सिंह सराए ने आए मेहमानों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी