केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यो को सराहा

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:31 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:14 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यो को सराहा
केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यो को सराहा

जागरण संवाददाता, जालंधर : कोविड-19 महामारी के दौरान देशभर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा जरूरतमंदों को राशन, भोजन के पैकेट मास्क सैनिटाइजर तथा दवाइयों सहित जरूरी सामान वितरित करने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रशंसा की है। संस्था को भेजे प्रशंसा पत्र में उन्होंने कहा है कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के दृष्टिकोण से संस्था द्वारा दी गई सेवाएं अति सराहनीय हैं। इसके लिए फेडरेशन से जुड़े सभी सदस्या बधाई के पात्र हैं।

इस पत्र के बारे में जानकारी देते हुए अंतर राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तथा महामंत्री बाबूराम गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने वास्तव में जमीनी स्तर पर मानवता की सेवा की है। इसके लिए संगठन का हर सदस्य बधाई का पात्र है। महेश ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन तथा अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा से ही धर्म के प्रचार के साथ-साथ मानवता की सेवा में जुटा रहा है। इसी क्रम में कोविड-19 की महामारी के बीच सेवा के प्रोजेक्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तथा टीम ने मिलकर आइवीएफ कोरोना रिलीफ फंड के लिए ऐप लॉन्च किया है। इस फंड से महामारी से जूझ रहे वैश्य बंधुओं की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा फेडरेशन की ओर से समाजसेवा के कार्य जारी हैं। इसके लिए कई तरह के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि जब भी जरूरतमंदों को जरूरत होगी, फेडरेशन की ओर से उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी