जालंधर में एचएमवी की उन्नत भारत अभियान टीम ने गांव वासियों को किया जागरूक, प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील

जालंधर में हंसराज महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डा. अजय सरीन के निर्देशन में गांव गिल्लां में प्लास्टिक मुक्त वातावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्नत भारत अभियान टीम ने गांववासियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 04:51 PM (IST)
जालंधर में एचएमवी की उन्नत भारत अभियान टीम ने गांव वासियों को किया जागरूक, प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील
जालंधर में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हई एचएमवी की उन्नत भारत अभियान टीम।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में हंसराज महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डा. अजय सरीन के निर्देशन में गांव गिल्लां में प्लास्टिक मुक्त वातावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्नत भारत अभियान टीम ने गांववासियों को प्रोत्साहित किया कि वह प्लास्टिक का प्रयोग न करके वातावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। बॉटनी विभागाध्यक्षा तथा यूबीए की सदस्या डा. अंजना भाटिया ने गांव के लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग करने के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वातावरण प्रदूषित करने के साथ-साथ यह जानवरों के लिए भी बहुत हानिकारक है। जब प्लास्टिक फूड चेन में घूमता है तो इसके साथ जहरीले पदार्थ में फूड चेन का हिस्सा बनते हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह रखने की मांग, साइकिल यात्रा पर निकले हरपाल

गांववासियों को यह समझाया गया कि बदलाव उनके द्वारा ही लाया जा सकता है तथा हरेक व्यक्ति को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ लेनी होगी। उन्हें प्लास्टिक के अतिरिक्त दूसरे पदार्थों जैसे कपड़े के थैले आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई। सरकारी स्कूल गिल्लां के विद्यार्थियों ने भी इस प्रोग्राम में भाग लिया। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली। डॉ. अंजना भाटिया ने आर्गेनिक फार्मिंग व इससे होने वाले फायदों की भी जानकारी दी। उन्नत भारत अभियान की इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल ने सरपंच बलविंदर कौर का धन्यवाद किया कि उन्होंने गांव के लोगों से रूबरू होने का अवसर प्रदान किया।

डॉ. मीनाक्षी ने गांव के बच्चों से भी आग्रह किया कि वह प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए आगे आएं। फिजिक्स विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं यूबीए सदस्य सुशील कुमार तथा विधु वोहरा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें- मोहाली के किसानों ने किया सरकार को जमीन देने से इंकार, सवा पांच करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से मांगा मुआवजा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी