भगवा यात्रा का हिदू संगठनों ने किया भव्य स्वागत

देश में हिदू मंदिर एक्ट लागू करने की मांग को लेकर 13 अप्रैल को शुरू हुई यात्रा शनिवार को जालंधर पहुंच गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:00 AM (IST)
भगवा यात्रा का हिदू संगठनों ने किया भव्य स्वागत
भगवा यात्रा का हिदू संगठनों ने किया भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, जालंधर : देश में हिदू मंदिर एक्ट लागू करने की मांग को लेकर 13 अप्रैल को पटियाला से शुरू हुई भगवा यात्रा शनिवार को शहर में पहुंची। श्री राम चौक पर भगवा यात्रा का जिले के हिदू संगठनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका 'जय श्री राम' के जयघोष से गूंज उठा। कोरोना की दूसरी लहर के कारण भगवा यात्रा को फरीदकोट में रोक दिया गया था। अब यात्रा फिर शुरू हुई है।

फगवाड़ा से चलकर जालंधर पहुंची भगवा यात्रा के मार्ग में संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा की। यात्रा भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा, फुटबाल चौक, गीता मंदिर, बबरीक चौक, माडल हाउस, श्री गुरु रविदास चौक से लांबड़ा, नकोदर व महितपुर से होते हुए शाहकोट के लिए रवाना हुई।

नन्हा बोले-हिदू मंदिर एक्ट सख्ती से लागू करने की जरूरत : हिद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने कहा कि हिदू मंदिर एक्ट सख्ती से लागू करने की जरूरत है। इसके बिना धार्मिक आजादी के मायने नहीं रहते। उक्त मांग को लेकर महंत रविकांत, स्वामी तूफान गिरी महाराज व स्वामी सूर्य सतीश के साथ मिलकर आवाज बुलंद की थी। अब यात्रा निकाली जा रही है। हिदू मंदिर एक्ट लागू न होने से सरकार द्वारा नियम व कानून धार्मिक स्थानों पर थोपे जा रहे हैं, जिससे धर्म की आजादी छिन गई है। अगर जल्द सकारात्मक हल न निकला तो अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

इस मौके पर महंत रविकांत मुनि, सुनील सहगल, कृष्ण लाल शर्मा, आशीष अरोड़ा, कुणाल कोहली, नरिंदर थापर, विपिन सभ्रवाल, रोहित जोशी, यश पहलवान, प्रवीण कुमार राजा, सुनील कुमार बंटी, गुरमीत सिंह निक्का, आशीष शर्मा, भारत शर्मा, मनी सहोता, पुनीत सहोता, रूद्राक्ष शर्मा, रोबिन शर्मा, अंकुर शर्मा, करण शर्मा, सुमित शर्मा, कमल, हनेश, टोनी सिंह, साहिल, सुरज सोढी, राजू कश्यप, अमन कश्यप, शुभम गिल, रवि कुमार, वरुण शर्मा व सन्नी शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी