जालंधर में फिर से दिखे हिमाचल प्रदेश के पहाड़, लोगों मे मोबाइल में कैद की तस्वीरें

जालंधर के लोगों ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने का दावा किया है। पिछली बार मार्च 2020 में लगे कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद जालंधर से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ स्पष्ट रूप से दिखे थे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:13 AM (IST)
जालंधर में फिर से दिखे हिमाचल प्रदेश के पहाड़, लोगों मे मोबाइल में कैद की तस्वीरें
महानगर के लोगों ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने का दावा किया है।

जालंधर, जेएनएन। करीब एक साल बाद शुक्रवार को फिर से शहर में पहाड़ दिखाई दिए। सुबह आठ बजे व दोपहर को करीब ढाई बजे पहाड़ थोड़े समय के लिए नजर आए। पहाड़ों की सुबह की तस्वीर कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद की।

लगातार दो दिन तक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने व बारिश के चलते आसमान में चल रहे धूल के कण नष्ट हो जाने से यह नजारा फिर से देखने को मिला है। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 54 रह गया। मौसम विभाग के मुताबिक नाइट कर्फ्यू व बेमौसमी बारिश के चलते साफ हुए मौसम के बीच शुक्रवार को एक्यूआइ काफी कम रह गया था जिसके परिणामस्वरूप मौसम काफी साफ हो गया और पहाड़ दिखाई देने जैसा नजारा नजर आया।

दो दिन की बारिश व नाइट कर्फ्यू से प्रदूषण कम हुआ

मौसम विभाग के निदेशक डा. सुरिंदर पाल बताते है कि दो दिन की बारिश व नाइट कर्फ्यू के चलते पर्यावरण साफ हुआ है। 27 अप्रैल को फिर से मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है।

पिछले साल तीन अप्रैल को दिखे थे जालंधर में पहाड़

बीते वर्ष तीन अप्रैल को भी धौलाधार की पहाड़ियां नजर आई थीं। उस समय कोरोना महामारी के चलते लगाए गए संपूर्ण लाकडाउन के चलते घरों में कैद लोग इस नजारे का दीदार पाने को घरों की छतों पर चढ़ गए थे। इस बार पहाड़ नजर तो आए, लेकिन यह नजारा थोड़े समय तक ही रहा।

अधिकतम 24 डिग्री तक ही रह गया था पारा

उधर शुक्रवार को दिन की शुरुआत मूसलधार बारिश के साथ हुई। इसके बाद बादल छाने व तेज हवाओं के बीच तापमान लुढ़ककर अधिकतम 24 व न्यूनतम 14 रह गया। लोगों ने फरवरी जैसी ठंड महसूस की। यहीं कारण रहा कि शहर की सड़कों पर लोग शाल व स्वैटर में लिपटे नजर आए। आज से तापमान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेंः जालंधर मंडी में बेमौसमी बारिश से गेहूं को बचाने के पुख्ता प्रबंध, 'फार्मर हैल्प डेस्क' को किसानों का समर्थन

साल 2020 में जालंधर में दिखे हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों का दृश्य। (फाइल फोटो)

पिछले साल अप्रैल महीने में कर्फ्यू और देश भर में लॉकडाउन के बीच शहर के लोगों को एक शानदार नजारा देखने को मिला था। वायु प्रदूषण न फैलने से शहर का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया। गदईपुर इलाके के बाहरी हिस्से से सभी पहाड़ साफ दिखे थे। क्षेत्र के लोग घरों की छत पर चढ़ कर इन्हें देखने जुटे। कोई दूरबीन लेकर नजारे को निहार रहा था तो कोई इसे अपने कैमरे में कैद करने में जुटा था।

यह भी पढ़ेंः संत सीचेवाल ने शुरू किया काली बेईं में मछलियों को बचाने के लिए प्रयास, पानी में डाली चूने व आक्सीजन की गोलियां

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी