पाकिस्तान से सटे तरनतारन में पुलिस पार्टी पर तस्करों की फायरिंग, हेरोइन और गाड़ी छोड़ भागे, कांस्टेबल जख्मी

गोलीबारी में कांस्टेबल गुरसाहिब सिंह घायल हो गए हैं। पुलिस ने जब जवाबी करवाई की तो तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। उनकी कार की तलाशी के दौरान 960 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों तस्करों की पहचान कर ली है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:06 PM (IST)
पाकिस्तान से सटे तरनतारन में पुलिस पार्टी पर तस्करों की फायरिंग, हेरोइन और गाड़ी छोड़ भागे, कांस्टेबल जख्मी
पट्टी के गांव चीमा के पास रात को तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सांकेतिक चित्र।

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। यहां नशा तस्करों खिलाफ अभियान में पुलिस पर हमले की खबर आई है। नाकाबंदी के दौरान रुकने का इशारा करने तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी है। घटना तब घटी जब पट्टी के गांव चीमा के पास रात को पुलिस ने वाहनों की तलाशी लेने के लिए नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी। गोलीबारी में कांस्टेबल गुरसाहिब सिंह घायल हो गए हैं। पुलिस ने जब जवाबी करवाई की तो तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। उनकी कार की तलाशी के दौरान 960 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों तस्करों की पहचान कर ली है। तस्करों की पहचान डेनियल संजू और और फिलिप्स फिल्ली निवासी फिरोजपुर के रूप में की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जारी है। 

थाना सदर पट्टी के मुखी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि हेरोइन की तस्करी करने वाले तस्कर फिरोजपुर जिले से तरनतारन आ रहे है। इस पर गांव चीमा के पास पुलिस ने रात को नाकाबंदी कर दी।। नाकाबंदी दौरान उन्होंने काले रंग की कार को रुकने का इशारा कर दिया। इस पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस बीच गोली लगने से कांस्टेबल गुरसाहिब सिंह घायल हो गए। जवाबी करवाई दौरान आरोपित कार भगाकर भिखीविंड की ओर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसे देख हड़बड़ी में तस्कर थोड़ी दूर बाद ही कार छोड़कर फरार हो गए।

कार से 960 ग्राम हेरोइन बरामद

एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि पुलिस ने तलाशी दौरान कार से 960 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल ,एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक आरसी बरामद की है। घायल हुए कांस्टेबल गुरसाहिब सिंह को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। आरोपित तस्करो की पहचान डेनियल संजू निवासी टैंक वाली बस्ती फिरोजपुर और फिलिप्स फिल्ली निवासी जल्ला चौकी मक्खू , फिरोजपुर के रूप में की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जारी है। 

यह भी पढ़ें - पंजाब की दगाबाज दुल्हनः ससुराल कर गई कंगाल, कनाडा जाकर पति को फोन पर कहा- तू मुझे पसंद नहीं

chat bot
आपका साथी