Weather Forecast Jalandhar : जालंधर में खिलेगी धूप, उमस के साथ बढ़ेगा दिन का तापमान

Weather Forecast Jalandhar सप्ताह के अंतिम दिनों में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाए। जिसके तहत शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:30 AM (IST)
Weather Forecast Jalandhar : जालंधर में खिलेगी धूप, उमस के साथ बढ़ेगा दिन का तापमान
जालंधर में गर्मी का प्रकाेप। (सांकेतिक तस्वीर)

जालंधर, जेएनएन। Weather Forecast Jalandhar : शहर में इस बार गर्मी का प्रकाेप जारी रहेगा। इसके तहत रविवार दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी तथा उमस के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए हैं। हालांकि, दिन ढलने के बाद कुछ समय के लिए तेज हवाएं भी चलेंगी, लेकिन इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

सप्ताह के शुरुआत से लेकर अधिकतर दिन मौसम सुहावना रहा था। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के बाद बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाए। जिसके तहत शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि 21 जून तक गर्मी के तेवर इसी तरह रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन लोगों को मौसम का बदला मिजाज राहत देगा।

 यह भी पढ़ें-Punjab Police ने फिर पेश की मिसाल, ग्रीन कोरिडोर बना मरीज को 15 मिनट में DMC से पहुंचाया लुधियाना एयरपोर्ट

घराें से कम निकल रहे लाेग

शहर में धूप ने लोगों को बेहाल कर रही हैं। लाेग कम ही घराें से बाहर निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय खिल रही धूप से गर्मी बढ़ रही है। इसके साथ ही बाजाराें में भी चहल-पहल कम है। इसके साथ ही शहर में नाइट कर्फ्यू के चलते भी बाजाराें में सन्नाटा पसरा हुआ है। गाैरतलब है कि लुधियाना में सबसे ज्यादा काेराेना के केस सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Milkha Singh Death: मोगा में गांव के म्यूजियम में स्थापित है मिल्खा सिंह की 8 फीट ऊंची प्रतिमा, दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

chat bot
आपका साथी