सेहत मंत्री ने सेहत सेवाओं के बुनियादी ढांचे की ली जानकारी

कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा महामारी से निपटने के लिए सूबे में पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 05:25 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 05:25 AM (IST)
सेहत मंत्री ने सेहत सेवाओं के 
बुनियादी ढांचे की ली जानकारी
सेहत मंत्री ने सेहत सेवाओं के बुनियादी ढांचे की ली जानकारी

जागरण संवाददाता, जालंधर : सेहत मंत्री सिद्धू ने सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन समेत सेहत अधिकारियों से बैठक करके कोरोना पॉजिटिव केसों की मौजूदा स्थिति व सेहत सेवाओं के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा महामारी से निपटने के लिए सूबे में पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

हालांकि इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर राज्य के सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं हैं तो सरकार के अपने पॉजिटिव आए विधायक सिविल अस्पताल में जाने की बजाय प्राइवेट अस्पतालों में क्यो जा रहे हैं। इस सवाल का जवाब देने में वे असमर्थ दिखे।

उधर, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना के मरीजों के इलाज के लेकर आम आदमी गलत प्रचार कर रही है। उन्होंने आप द्वारा राज्य में करीब 1600 पल्स ऑक्सीमीटर बांटने की बात कहीं जो आबादी के मुकाबले काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मरीजों के बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाएंगे। उन्होंने लोगों को कोरोना से संबंधित लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाने की बात कही। इस मौके पर एडीसी जसबीर सिंह, एसडीएम राहुल सिधू, सिविल सर्जन डॉ. गुरिदर कौर चावला , मेडिकल सुपरिटेंडेंट मंदीप कौर, कश्मीरी लाल, डॉ. चन्नजीव सिंह, डा. परमजीत सिंह व अन्य मौजूद थे। सेहत मंत्री ने पत्रकरों से बातचीत करने व स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के बाद डॉक्टरों व स्टाफ के साथ दोपहर का भोजन किया। मरीजों के लिए आने वाले खाने का स्वाद चखते हुए उन्होंने संतुष्टि जताई। इस दौरान अस्पताल के अधिकारी अपनी समस्याएं सामने रखते रहे परंतु मंत्री खाना खाते रहे और सुनते रहे और बिना समाधान किए लौट गए।

chat bot
आपका साथी