Jalandhar today 25th November 2021 : श्री हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में वीरवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाए जाएंगे। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें जिले भर के श्रद्धालु शामिल होकर यज्ञ में पूर्णाहुतियां देंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:41 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:41 AM (IST)
Jalandhar today 25th November 2021 : श्री हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज श्री हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह 11 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 25 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

शहर में गूंजेंगे मां बगलामुखी के जयघोष

वीरवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाए जाएंगे। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें जिले भर के श्रद्धालु शामिल होकर यज्ञ में पूर्णाहुतियां देंगे। इसी तरह प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9.30 बजे से होगा।

शहर में लगेंगे वैक्सीन कैंप

वीरवार को शहर में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं की तरफ से वैक्सीन कैंप लगाए जाएंगे। इस क्रम में सिविल अस्पताल में कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे व सरकारी हेलथ सेंटर दादा कॉलोनी में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

बैठक

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में शहर के सिख संगठन तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की संयुक्त बैठक दोपहर 1 बजे होगी। इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को मनाने पर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी