कर्मो का फल इंसान को अवश्य मिलता है : भारद्वाज

मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मा पिड चौक स्थित गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:30 PM (IST)
कर्मो का फल इंसान को अवश्य मिलता है : भारद्वाज
कर्मो का फल इंसान को अवश्य मिलता है : भारद्वाज

जागरण संवाददाता, जालंधर

मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मा पिड चौक स्थित गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन वीरवार को हुआ। संस्था के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ का आगाज पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिटू शर्मा ने नवग्रह, श्री गौरी, गणेश, कुंभ पूजन व मां बगलामुखी के निमित माला जाप के साथ किया गया। इसमें जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर जीवन कृतार्थ किया।

इसके उपरांत मुख्य यजमान मधुकर व अभिलक्ष्य चुघ ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यो को सराहा। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इंसान को कर्मो का फल अवश्य मिलता है। जब भी किसी कर्म को अंजाम दें तो उसके फल को जरूर जान लें। पाप को जितना छुपाया जाता है, उतना ही वह बढ़ता है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने मां की महिमा का गुणगान किया। मुख्य यजमानों को सम्मानित किया गया। वहीं, आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राज कुमार, राकेश प्रभाकर, विवेक शर्मा, रमाकांत शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, मोहित बहल, राजिदर कत्याल, जसविदर सिंह, गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिस, दिनेश चौधरी, पंकज व मानव शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी