श्री सोढल मंदिर में संक्रांति पर यज्ञ, अतिथियों को किया सम्मानित

संक्रांति को लेकर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हवन का आयोजन रविवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:24 PM (IST)
श्री सोढल मंदिर में संक्रांति पर यज्ञ, अतिथियों को किया सम्मानित
श्री सोढल मंदिर में संक्रांति पर यज्ञ, अतिथियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालधर : संक्रांति को लेकर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हवन का आयोजन रविवार को हुआ। श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कारसेवा कमेटी की तरफ से आयोजित यज्ञ में उद्योगपति व भाजपा नेता ओम प्रकाश सप्पल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। यज्ञ का आगाज श्री गौरी गणेश पूजा के साथ हुआ। इसके बाद जिलेभरे से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी।

ओम प्रकाश सप्पल ने कहा कि बच्चों को धर्म व आध्यात्म के साथ जोड़े जाने की जरूरत है। इसकी शुरुआत घर से की जा सकती है। प्रधान यशपाल ठाकुर ने सक्रांति के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। इस मौके संस्था के संस्थापक चमन लाल शर्मा, महासचिव रवि मरवाहा, कैशियर महिद्र प्रभाकर, विजय सैनी, राजिदर मल्होत्रा, अश्विनी शारदा, जयपाल ठाकुर, विकास सोंधी, संजीव कुमार, सुरिदंर लब्बी, अशोक महाजन, प्रवेश शर्मा, रमेश शर्मा, राजिदर कंबोज, किशन लाल अरोड़ा, राजेश शर्मा, नवीन शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, विजय शर्मा, आराध्य कंबोज, अमित कंबोज, आरडी कंबोज, दर्शना शर्मा व आशा रानी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी