कर्मो से महान बनता है इंसान : भारद्वाज

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इंसान सदैव कर्मो से महान बनता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:58 PM (IST)
कर्मो से महान बनता है इंसान : भारद्वाज
कर्मो से महान बनता है इंसान : भारद्वाज

जागरण संवाददाता, जालंधर : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इंसान सदैव कर्मो से महान बनता है। जैसे कर्म इंसान करता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। इन्हीं कर्मो के मुताबिक ही इंसान का भविष्य संवरता है। संस्थान की तरफ से रविवार को आयोजित मासिक हवन में उन्होंने कर्मो से होने वाले फल की प्राप्ति के बारे में जानकारी दी। हवन का आगाज पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिटू शर्मा द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, श्री गौरी, गणेश व कुंभ पूजन के साथ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने पावन आहुतियां दी।

इसके उपरांत नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मां बगलामुखी की उपासना करने से तन व मन शुद्ध होते है। इंसान का जन्म पाने को देवी-देवता भी तरसते है। इसी जन्म में ही नेक कर्म करके अपना अगला जीवन संवारा जा सकता है। प्रभु हर जगह पर विराजमान है। वहीं, संकट में भक्तों की नैया पार लगाते है। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने मां की महिमा का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौरव कोहली, समीर कपूर, राजेंद्र कत्याल, बलजिदर सिंह, समीर चोपड़ा, नवीन, अमरजीत सिंह, मनजीत कौर, जोगिदर सिंह, राकेश प्रभाकर, श्रीगोपाल मालपानी, संजीव शर्मा, राकेश महाजन, मधुकर कत्याल, अमरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, हितेश, रोहित बहल, गुरबाज, मुकेश चौधरी, अभिलक्ष्य चुघ, सुनील, राजीव, मोहित बहल, राजन शर्मा, प्रिस, राकेश, प्रवीण, दीपक, अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव राणा, विनोद खन्ना, सुनील जग्गी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी