प्रभु से मिलने के लिए करें भक्ति : भारद्वाज

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी लम्मा पिड चौक होशियारपुर रोड में हवन यज्ञ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:31 PM (IST)
प्रभु से मिलने के लिए करें भक्ति : भारद्वाज
प्रभु से मिलने के लिए करें भक्ति : भारद्वाज

जागरण संवाददाता, जालंधर

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी, लम्मा पिड चौक होशियारपुर रोड के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि भक्ति करने से भगवान का मिलन अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति का फल भगवान स्वयं देते हैं। संस्थान की तरफ से वीरवार को आयोजित हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने इंसान को भक्ति करने व उसके फल की प्राप्ति के बारे में बताया।

हवन यज्ञ का आगाज पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिटू शर्मा द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, श्री गौरी, गणेश व कुंभ पूजन के साथ हुआ। इसमें गुरबाज सिंह व गुरप्रीत सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं। उन्हें सोना-चांदी अर्पित करने के बजाय इंसान को अपने भाव अर्पित करने चाहिए। निस्वार्थ भाव से की गई पूजा व सेवा का फल अवश्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी हवन यज्ञ में आहुतियां देने से तन व मन दोनों शुद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को संस्था की तरफ से मासिक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इसमें मां बगलामुखी की विशेष उपासना की जाएगी। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था की तरफ से अतिथियों को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कंठ जज, एडवोकेट राज कुमार, शेखर सेठ, हैरी शर्मा, राकेश प्रभाकर, विवेक शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, मुनीश शर्मा, मुकेश चौधरी, मधुकर कत्याल, मोहित बहल, राजिदर कत्याल, अभिलक्षय चुघ, अशोक शर्मा, सुरिदर कुमार, राजेश मेहता, दिलीप कुमार, नीटू, साहिल, मनोज चढ्ढा, दिशांत, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, विनोद खन्ना, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिस, दिनेश चौधरी, पंकज, मानव शर्मा व दीपक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी