वैदिक जीवन जीने को प्रेरित करता है ईश्वरीय ज्ञान : रणजीत आर्य

आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह कालोनी में समारोह का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:31 PM (IST)
वैदिक जीवन जीने को प्रेरित करता है ईश्वरीय ज्ञान : रणजीत आर्य
वैदिक जीवन जीने को प्रेरित करता है ईश्वरीय ज्ञान : रणजीत आर्य

जागरण संवाददाता, जालंधर

आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह कालोनी में समारोह का आयोजन हुआ। इसका आगाज हवन यज्ञ के साथ किया गया। इसमें आर्य मित्र गुप्ता व नीलम गुप्ता, हर्ष लखनपाल व प्रवीण लखनपाल परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। करतारपुर से रघुनंदन आर्य ने पवित्र पावन वेद मंत्रों से यज्ञ संपन्न करवाया। आर्य समाज की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने बधाई गीत 'ओम की बोलो जय जयकार जी बधाई हो बधाई हो' सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके उपरांत आर्य जगत के भजनोपदेशक पंडित अजय आर्य ने ईश्वर भक्ति के भजनों के साथ हाजिरी लगाई। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि ईश्वरीय ज्ञान इंसान को वैदिक जीवन जीने को प्रेरित करता है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने आर्य समाज की स्थापना करके समाज के कल्याण के लिए समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संगठन को तैयार किया। आर्य समाज द्वारा संचालित विश्व में सबसे अधिक शिक्षण संस्थान हैं। आर्य समाज के मंत्री हर्ष लखनपाल ने मंच संचालन करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनु आर्य, ओम प्रकाश मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र खन्ना, रेवा खन्ना, चौधरी हरिश्चंद्र, विजय कुमार चावला, वेद प्रकाश भाटिया, सुनीत भाटिया, डिपल भाटिया, रूहानी भाटिया, रहमत भाटिया, ललित मोहन कालिया, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, नवीन कुमार चावला, अश्वनी डोगरा, अशोक धीर, राजीव कुंदरा, पवन शर्मा, किशन लाल सूद, कन्नू आर्य, अनिल मिश्रा, अमित सिंह, अर्चना मिश्रा ज्योति सिंह, राजीव शर्मा, ललित मेहता, गौरव ठाकुर, रजनी सचदेवा, वासु मेहता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी