पारिवारिक रिश्तों से हासिल होते हैं संस्कार : धीमान

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में हवन यज्ञ व समारोह का आयोजन रविवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:28 PM (IST)
पारिवारिक रिश्तों से हासिल होते हैं संस्कार : धीमान
पारिवारिक रिश्तों से हासिल होते हैं संस्कार : धीमान

जागरण संवाददाता, जालंधर

आर्य समाज मंदिर, भगत सिंह कालोनी में हवन यज्ञ व समारोह का आयोजन रविवार को हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान उद्योगपति रणजीत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का आगाज हवन यज्ञ के साथ किया गया। इसमें अमन आर्य व नूर आर्य और दिव्या बसदराय व निशांत बसदराय मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आर्य समाज की भजन गायिका सोनू भारती ने यज्ञ प्रार्थना करवाई।

इसके उपरांत आर्य समाज के प्रसिद्ध भजन गायक सुरेंद्र गुलशन ने भजन 'कितनी सुंदर तेरी रचना तू कितना सुंदर होगा, प्यासी अखियां मेरी भगवन तू कितना सुंदर होगा' के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रिसिपल नरेश धीमान ने कहा कि दयानंद जी ने स्पष्ट किया है कि श्री गुरु नानक देव जी ने छुआछूत व वर्ग का भेद मिटाकर समूचे विश्व को समानता का संदेश दिया। नई पीढ़ी के लिए इसका ज्ञान बहुत जरूरी है। पारिवारिक रिश्तों से ही संस्कार प्राप्त होते हैं। एकल परिवार के दौरान बच्चे संस्कारों से दूर हो रहे हैं। इसके लिए संयुक्त रूप से रहना बहुत जरूरी है। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि मंदिर में दयानंद जी के बताए हुए व वेदों का व्यापक स्तर पर प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन की शुरुआत पावन यज्ञ के साथ करने वाले दंपती बधाई के पात्र हैं। मंत्री हर्ष लखनपाल ने याज्ञिक परिवार को सम्मानित किया। इस मौके पर विजय चावला, डिपल भाटिया, अश्विनी डोगरा, नवीन कुमार चावला, कुबेर शर्मा, अशोक धीर, बैजनाथ, सुरेंद्र खन्ना, रवि पौडवाल, राजीव कुंद्रा, वेद कुमार भाटिया, नौनिहाल सिंह, सोनिया सोढ़ी, अर्श सोढ़ी, सुभाष आर्य, अनु आर्य, हरविदर सिंह बेदी, रविंदर कौर बेदी, प्रवीण लखन पाल, प्रवीन शर्मा, चौधरी हरिश्चंद्र, वेद प्रकाश भाटिया, ओम प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, बैजनाथ, ओम प्रकाश मेहता, ओम मल्होत्रा, केदारनाथ, ललित मोहन कालिया, जगदीश भाटिया, गीतिका अरोड़ा, रहमत भाटिया, मोनिका अरोड़ा, ईश अरोड़ा, रमा गुप्ता, हेमलता, अनुष्का, रिधिमा, नवीन चावला, संदीप अरोड़ा, मोहित खन्ना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी